अक्षय कुमार, अजय देवगन से मिला थियेटर मालिकों को धोखा, साफ कहा - इतना लालच गलत है
डिज़्नी हॉटस्टार ने आज एक ऑनलाइन इवेंट में अपने एप पर रिलीज़ होने वाली सात फिल्मों का अनाउंसमेंट किया है जिसके बाद कार्निवाल सिनेमा के मालिक मोहन उमरोतकर ने एक पत्र जारी कर साफ कहा कि वो इस फैसले से बिल्कुल नाखुश हैं।
इस पत्र में उन्होंने लिखा - ये बहुत दुखद है कि फिल्ममेकर अपनी फिल्मों की रिलीज़ के लिए डिजिटल माध्यम को प्राथमिकता दे रहे हैं।

उमरोतकर ने साफ लिखा - थियेटर बस कुछ ही दिनों में खुलने वाले हैं। मॉल और दुकानें पहले ही खुल चुकी हैं। इकॉनॉमी धीरे धीरे पटरी पर आ रही थी और थियेटर को खोलने से संबंधित नियम और कानून भी आ चुके हैं। अगर कुछ चाहिए था तो वो था थोड़ा सा संयम।
उन्होंने अपने खत में ये भी लिखा कि हम सर्वे करवा चुके हैं और दर्शक भी अपनी फेवरिट फिल्मों को स्क्रीन पर देखने के लिए रूकना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें रिलीज़ करना हमारी इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











