..................... Cardi B's ex-husband Offset was shot, he made an Easter video with the kids, How is he doing? - Hindi Filmibeat

Cardi B के एक्स हसबैंड Offset को मारी गई गोली, बच्चों के साथ बनाया था ईस्टर वीडियो, कैसी है हालत?

Cardi B's ex-husband shot: फ्लोरिडा से इस वक्त एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है और पता चला है कि अमेरिकी रैपर कार्डी बी के एक्स हसबैंड को गोली मारी गई है। जी हां, उनके पूर्व पति का नाम किआरी केंड्रेल सेफस उर्फ ​​ऑफसेट है। इस खबर के सामने आते ही पूरा अमेरिका हैरान हैं।

Cardi B

खबरें हैं कि गोली लगने से पहले उन्होने अपने बच्चों के साथ ईस्टर का वीडियो बनाया था। ऑफसेट एक एक्स रैपर भी हैं जो कि घटना के वक्त हॉलीवुड के सेमिनोल हार्ड रॉक होटल एंड कैसिनो के पास थे।

इस दौरान उनके साथ उनके तीनों बच्चे भी मौजूद थे। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बात हो रही है लेकिन लोग हैरान हैं क्योंकि कार्डी बी की तरफ से इस घटना को लेकर अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

कैसी है हालत?

TMZ की एक रिपोर्ट की मानें तो किआरी केंड्रेल सेफस उर्फ ​​ऑफसेट खतरे से बाहर हैं और उनको मामूली चोटें ही आईं हैं। पुलिस का कहना है कि, "हमें सोमवार शाम 7 बजे के बाद सेमिनोल हार्ड रॉक हॉलीवुड के बाहर वैलेट पार्किंग पास हुई एक घटना के बारे में पता चला था जिसमें घायल व्यक्ति को मामूली सी चोटें आई हैं। इलाज के लिए उस शख्स को मेमोरियल रीजनल हॉस्पिटल ले जाया गया है जहां उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।''

सामने आई जानकारी में पता चला है कि 33 साल के इस कलाकार को कूल्हे के जोड़ के पास गोली लगी है। उनकी हालत स्थिर है लेकिन हॉस्पिटल में लगातार निगरानी में रखा जा रहा है। कार्डी बी के पूर्व पति ऑफसेट के एक मशहूर हिप-हॉप कलाकार हैं।

लोगों की निगाहें लगातार कार्डी बी पर बनी हुई हैं कि वो इस घटना पर कब रिएक्ट करेंगी। ना सिर्फ अमेरिकी बल्कि पूरी दुनिया में लोग कार्डी बी को काफी पसंद करते हैं। इस घटना ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया है। अगर गोली इधर उधर लगती तो निश्चित रूप से कोई अनहोनी हो सकती थी। ऑफसेट के फैंस कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

Read more about: cardi b
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X