रिलीज होते ही, ऑनलाइन लीक हो गई Captain Marvel- धड़ल्ले से हो रही है डाउनलोड
Recommended Video

शुक्रवार को रिलीज होते ही हॉलीवुड फिल्म कैप्टन मार्वेल को तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है। जी हां, फिल्म की एचडी प्रिंट ऑनलाइन फ्री उपलब्ध है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को धड़ल्ले से डाउनलोड भी किया जा रहा है। पाइरेसी को रोकने के लिए बने नियमों के बावजूद तमिलरॉकर्स को रोकना नामुमकिन सा हो गया है।
आपको बता दें कि इस फिल्म का न सिर्फ हॉलीवुड (Hollywood) में बल्कि पूरे विश्व में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारत में भी फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। लेकिन पहले ही दिन फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। हालांकि लीक हुई प्रिंट काफी खराब क्वालिटी की है। उम्मीद की जा सकती है कि इससे फिल्म की कमाई पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

हाल ही में सरकार ने फिल्म की पायरेसी को रोकने के लिए सिनेमैटोग्राफी एक्ट 1952 में बदलाव को अपनी मंजूरी दी है। अंधाधुन हो रही फिल्म की पायरेसी को रोकने के लिए ही सरकार ने यह कदम उठाया है। इसमें दोषी पाए व्यक्ति को 3 साल जेल और 10 लाख जुर्माना की सजा हो सकती है। लेकिन फिलहाल रिलीज होने वाली फिल्में इसके जाल में फंसती जा रही हैं।
यहां जानें हाल फिलहाल की कुछ बड़ी फिल्में, जो रिलीज होते ही ऑनलाइन हो गईं लीक-


Click it and Unblock the Notifications











