..................... Can't wait for Jab Tak Hai Jaan, says Karan Johar on Twitter | जब तक है जान के लिए बेताब करण - Hindi Filmibeat

जब तक है जान के लिए बेताब करण

By Ankur

शाहरूख खान की बहुचर्चित फिल्म जब तक है जान के रिलीज का इंतजार जितना आम लोगों को है उतना ही खास लोगों को भी है। मशहूर फिल्मकार करण जौहर ने ट्विटर पर पर लिखा है कि उनसे इंतजार नहीं हो रहा है।

वो यशचोपड़ा की रोमाटिंक फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं। उन्हें लगता है कि वो बहुत दिनों बाद कोई प्यारी सी लवस्टोरी देखेंगे जिसमें इश्क और इमोशन के सारे शेड्स होंगे।

करण ने आगे लिखा है कि वो भी शाहरूख की दीवानगी देखने को काफी बेकरार है। शाहरूख को रोमांटिक रोल में देखने के लिए वो अरसे से इंतजार कर रहे हैं। वो तो बस 13 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं। जिस दिन फिल्म जब तक है जान रिलीज होगी। आल द बेस्ट शाहरूख एंड यश जी, आई कांट वेट फार द फिल्म जब तक है जान।

आपको बता दें कि करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा की ऐतिहासिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में पर्दे के पीछे सहायक के रूप में और पर्दे पर किंग खान के मित्र की भूमिका निभायी थी। शाहरूख,करण और आदित्य बहुत अच्छे मित्र कहे जाते है।

ऐसे में कि दोस्त की फिल्म का बेकरारी से इंतजार होना कोई बड़ी बात नहीं है। यश चोपड़ा के निर्देशन में बन रही जब तक है जान एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है जिसमें कैटरीना और अनुष्का शर्मा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X