..................... Indian debutantes ready for Cannes experience | सबकी नज़रें कान उत्सव की ओर - Hindi Filmibeat

सबकी नज़रें कान उत्सव की ओर

By Staff
सबकी नज़रें कान उत्सव की ओर

इस साल 62 वें कान उत्सव की शुरुआत पिक्सर की एक एनिमेटेड फ़िल्म 'अप' से हुई जिसके निर्देशक हैं पिट डॉक्टर.

कान फ़िल्म उत्सव के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब किसी एनिमेटेड फ़िल्म से उत्सव की शुरुआत हुई.

उम्मीद है कि अभिनेता ब्रैड पिट, पेनेलोप क्रूज़, जॉनी डेप और क्वेंटिन टैरेंटिनो सहित इस समारोह में कई चर्चित कलाकार हिस्सा लेंगे.

पाम डओर पुरस्कार के लिए जिन 20 निर्देशकों की फ़िल्में समारोह में दिखाई जाएँगी उनमें चार ऐसे निर्देशक शामिल हैं जिन्हें पिछले समारोह के दौरान इस पुरस्कार से नावज़ा जा चुका हैं.

प्रतिष्ठित पाम डओर पुरस्कार जीतने की होड़ में टैरेंटिनो की 'इनग्लोरियस बास्टर्डस', ज्यॉ कैंपयन की 'ब्राइट स्टार', केन लोएच की 'लुकिंग फ़ॉर एरिक' शामिल है.

कान समारोह 24 मई तक चलेगा.

निर्णायकों के पैनल की अध्यक्षता फ़्रांस की फ़िल्म अभिनेत्री इसाबेले ह्यूप्पर्ट कर रही हैं.

पिछले कुछ वर्षों में भारत से ऐश्वर्या राय और नंदिता दास जैसी फ़िल्मी हस्तियाँ ज्यूरी का हिस्सा रह चुकी हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X