तस्वीरें- कांस महोत्सव हुआ ऐश्वर्या की खूबसूरती का दीवाना
बैंगलोर। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पूरी दुनिया में अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी फ्रांस में आयोजित हुए कांस फिल्म फेस्टिवल में सभी उनका इंतजार कर रहे थे। वह सबसे पहली बार सन 2002 में कांस फिल्म महोत्सव में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के प्रीमियर के लिए सुपर स्टार शाहरूख खान के साथ गई थी।
इस बार ऐश्वर्या ने अपने आकर्षक परिधानों से भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। समारोह में उन्होने भारतीय और पाश्चात्य ड्रेसेज पहनी। जिसके लिए उनकी खास सराहना की गई। ऐश्वर्या ने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उनकी विश्व भर में ख्याति है।
इस बार कांस फिल्म महोत्सव में मल्लिका शेरावत, अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और सोनम कपूर मौजूद थी। समारोह की खास बात यह थी कि यहां अमिताभ ने हिंदी में संबोधन दिया। जिसके लिए न केवल भारतीय मीडिया में बल्कि विश्व मीडिया में इस घटना की चर्चा हुई।
यह 66वां कांस फिल्म महोत्सव था।
देखें कैसी दिखी, ऐश्वर्या कांस फिल्म महोत्सव में-


Click it and Unblock the Notifications











