कान फिल्म फेस्टिवल में वेश्यावृत्ति, एक रात के 20 लाख
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कान फिल्म महोत्सव 2013 का शानदार आगाज हो गया है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारे रेड कार्पेट पर अपनी छठा बिखेर रहे हैं। और हो भी क्यों ना? वर्ष 1946 में शुरू हुआ यह फेस्टिवल दुनिया का सबसे मशहूर और बड़ा फिल्म फेस्टिवल है। इस महोत्सव के दौरान के हर कोने की फिल्में और डॉक्यूमेंट्रीज का प्रदर्शन किया जाता है।
अपने समयकाल तक आकर्षण का केंद्र का रहने वाले कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान जिस्म का व्यापार तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। ब्रिटेन के एक न्यूज वेबसाइट डेली मेल के अनुसार इस महोत्सव के दौरान दुनिया भर की हाई प्रोफाइल कॉलगर्ल्स यहां वेश्यावृत्ति के धंधे में सक्रिय रहती हैं। वेबसाइट ने दावा किया है कि कॉलगर्ल्स के अलावा मशहूर मॉडल और अभिनेत्रियां भी शामिल होती हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये मॉडल और अभिनेत्रियां कान के लग्जरी होटल्स और अरबों रुपए की याट में अमीर लोगों की सेक्स डिजायर पूरी करती हैं। एक विदेशी न्यूज एजेंसी के अनुसार देह व्यापार में जुटी ये मॉडल्स, अभिनेत्रियां और एस्कॉर्ट्स एक रात के लिए हजारों डॉलर्स वसूलती हैं। कॉलगर्ल्स सप्लाई करने वाले दलाल ने बताया कि पिछले साल उसने फेस्टिवल के दौरान 50 से ज्यादा महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए सप्लाई किया था।

उसने बताया कि अरब के लोग शानदार होते हैं। अगर आप उन्हें पसंद आ गए तो वो आपको मालामाल कर देंगे। कान फेस्टिवल के दौरान वे 10,000 यूरो से भी ज्यादा रकम अपने साथ लेकर आते हैं। उनके लिए यह कागज की तरह है। वे पैसे को गिनते भी नहीं और बिना सोचे लड़कियों पर लुटाते हैं। दलाल के अनुसार हर साल फेस्टिवल के दौरान कान के किनारे पर 30 से 40 लग्जरी याट खड़ी होती हैं, जो काफी अमीर लोगों की होती हैं। उसने मीडिया को बताया कि हर याट में 10 लड़कियां मौजूद होती हैं, जो कि मॉडल्स और हाई प्रोफाइल एस्कॉर्ट्स होती हैं। आमतौर पर वे सभी न्यूड होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











