कांस के रेड कार्पेट पर 12वीं बार ऐश्वर्या राय
15 मई से कांस फिल्म समारोह होने जा रहा है। जिसके लिए भरपूर तैयारियां की जा रही हैं। एक बार फिर से कांस के रेड कार्पेट पर पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। कांस के रेड कार्पेट पर 12 वीं बार दिखायी देंगी । जिसके लिए वह ऊपवाले का शुक्रिया अदा कर रही हैं।
अपनी खुशी जाहिर करते हुए ऐश ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है कि वह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा के 100 साल के लिए बनने वाले जश्न को अपनी आंखो से देखेंगी।
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय कांस फिल्म महोत्सव आगामी 15 मई से शुरू होने जा रहा है जो 26 मई तक चलेगा। विद्या बालन को कांस के ज्यूरी में जगह मिली है। इससे पहले यह सम्मान भी ऐश्वर्या राय को मिल चुका है।
इस समारोह में ऐश के साथ-साथ सोनम कपूर और फ्रीडा पिंटो भी दिखेंगी जो कि ऐश के साथ 'लोओरियल' की ब्रांड अंबेसडर के रूप में कांस में शिरकत करेंगी। सोनम कपूर कांस में तीसरी बार और फ्रीडा पिंटो भी उत्सव का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों का कहना है कि उन्हे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कि भारतीय सिनेमा को इतना सम्मान मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












