कान्स महोत्सव में जाएंगे 'बिहार के लल्ला' मनोज तिवारी

अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' बिहार के एक कोल माफिया पर आधारित है्। अनुराग का कहना है कि 'बिहार के लल्ला' गाने के साथ मनोज ही पूरा न्याय कर सकते थे और आज इस गाने की इतनी लोकप्रियता देखकर अनुराग अपने इस फैसले से बेहद खुश हैं।
दूसरी तरफ फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की पूरी टीम के साथ कान्स महोत्सव में पहली बार भाग लेने को लेकर मनोज तिवारी की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने मीडिया से कहा की कान्स समारोह में आने में उन्हें बहुत वक्त लग गया और वो इस समारोह में पूरे भोजपुरिया अंदाज में नज़र आएंगे। मनोज ने कहा कि ये एक सपने जैसा है और इस गीत की सफलता का श्रेय काफी हद तक संगीतकार स्नेहा खानविलकर और गीतकार वरुण ग्रोवर को भी जाता है। मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि वो एक बार सलमान खान के लिए भी गाना चाहते हैं।
फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' पूरे पांच घण्टे की फिल्म है जिसे दो भागों मे बांटा गया है। अनुराग कश्यप की यह सबसे महंगी फिल्म है और इस फिल्म के मुख्य किरदारों में मनोज बाजपेई, हुमा कुरैशी, तिगमांगू धूलिया, नवाजुद्दीन सिद्दकी और रीमा सेन हैं।


Click it and Unblock the Notifications