कान्स में कल्कि के लिए रेड सिग्नल

kalki-koechlin
अनुराग कश्यक तो कान्स फिल्म महोत्सव में शामिल होने की पूरी तैयारी कर रहे हैं लेकिन उनकी वाइफ कल्कि उनके साथ कान्स नहीं जा पाएंगी। कल्कि फिलहाल फिल्म 'एक थी डायन' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

कल्कि ने इसके लिए निर्देशक से भी बहुत कहा लेकिन वो तैयार नहीं हैं। इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं कि एक ना एक दिन मैं अपनी फिल्म के साथ कान्स में जरूर जाउंगी। कल्कि फिलहाल विशाल भारद्वाज की फिल्म एक थी डायन में कोनकोणा सेन और इमरान हाशमी के साथ काम कर रही हैं।

लेकिन इसी के साथ ही खबर आ रही है कि 65वें कान्स अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर सोनम कपूर भी चलने जा रही हैं। वह लॉरियल पैरिस की ब्रांड एम्बेसडर हैं।

इस बारे में सोनम का कहना है कि वह समापन समारोह में उपस्थित रहेंगी। ब्रांड ने अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं और महोत्सव का मेकअप पार्टनर भी है। इसी मौके पर लॉरियल पैरिस से जुड़े और प्रतिनिधि ऐश्वर्या राय बच्चन, फ्रिडा पिंटो, इवा लोंगोरिया, जेन फौंडा और बियांका बौंटी भी इसमें शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X