कांस फिल्म महोत्सव में छा जाएंगे अनुराग
हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्म इंड्स्ट्री का काफी प्रतिष्ठित समारोह कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस साल बॉलीवुड सितारों और निर्देशकों का जलवा रहेगा। एक तरफ जहां पिछले तीन सालों से लगातार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीत रही एक्ट्रेस विद्या बालन इस फेस्टिवल की जूरी बनी हैं वहीं इस महोत्सव में अनुराग कश्यप की चार फिल्में एक साथ दिखाई जाएंगी। अनुराग की इन चार फिल्मों में अगली, बॉम्बे टॉकीज, मानसून, शूटआउट एट वडाला और डब्बा शामिल है। इन चारों फिल्मों में से दो फिल्मों का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। कांस महोत्वस को लेकर अनुराग कश्यप काफी उत्साहित हैं और चाहते हैं कि इस साल कांस में इंडिया का झंड़ा फहरा कर आएं।
अनुराग कश्यप के अलावा इस साल कांस महोत्वस में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और दीपिका पादुकोण की फिल्म कोच्चेदाइयां का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। कोच्चेदाइयां फिल्म का निर्देशन रजनीकांत की बेटी सोंदर्या अश्विन ने किया है। खबर है कि कांस फिल्म महोत्सव में विद्या बालन सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गयी साड़ी पहनकर इस महोत्सव में भाग लेंगी। विद्या बाल जो कि आजकल अपनी फिल्म घनचक्कर में व्यस्त हैं के पास कांस महोत्सव में जाने को लेकर अपनी खुशी मीडिया से बांटने तक का वक्त नहीं मिल रहा है। लेकिन उन्होंने अपने डिजाइनर सब्यसाची को फोन करके अपनी खुशी जाहिर की और साथ ही उन्हें अफने इस बड़े मोमेंट में साथ देने को भी कहा।
सब्यसाची बेहद खुश हैं कि वो विद्या बालन के इस स्पेशल मोमेंट में उनका साथ देंगे। विद्या के अलावा ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण भी कांस फिल्म फेस्टिवल में में अपने स्पेशल लुक्स के लिेए जमकर मेहनत कर रही हैं। आइये जानते हैं कि और क्या क्या खास होने वाला है इस कांस फिल्म फेस्टिवल में।


Click it and Unblock the Notifications