कान्स में एश्वर्या का देसी लुक: कल और आज
कान्स फिल्म फेस्टिवल: 2012 में कौन सी सेलिब्रिटी क्या पहन रही है ये आजकल चर्चा का टॉपिक बन चुका है। जहां एक ओर बेकलेस गाउन में मल्लिका के बोल्ड रुप की चर्चा हर ओर हो रही है वही अब बॉलिवुड की विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की देसी रुप में कान्स एंट्री भी खबरों की सुर्खियों में छायी हुई है।
एश्वर्या राय पिछले 10 सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग ले रही हैं। इन दस सालों में ड्रेस की बात की जाए तो इंडियन लुक ही ऐश्वर्या राय की पहली पसंद रही है। इस साल भी ऐश्वर्या की ड्रेस को लेकर काफी खबरें सुनाई दी। लेकिन फाइनली जब ऐश्वर्या ने अबु जानी और संजय मुखर्जी द्वारा डिजाइन की गई इंडियन ड्रेस में लॉरिआल के ब्रैंड अम्बेसडर के रुप में कान्स के रेड कार्पेट पर कदम रखा तो सारी निगाहें बस उन्हीं पर थम कर रह गईं।

फ्लैश बैक में जाएं तो हम पाएंगे कि ऐश्वर्या राय ने काफी क्रिटिसिज्म के बाद भी देसी लुक में कान्स की रेड कार्पेट पर कदम रखा है। 2002 में जब कान्स में पहली बार जब ऐश्वर्या ने भाग लिया तब उन्होंने पीले रंग की सारी के साथ गोल्डन नेकलेस पहना था जिसके लिए उन्हें प्रशंसा के साथ साथ काफी आलोचनाएं भी सुनने को मिली।
उसके अगले साल ग्रीन कलर की साड़ी में ऐश्वर्या का इंडियन लुक फैशन डिजाइनर्स के द्वारा और भी ज्यादा क्रिटिसाइज किया गया। फिर 2003 में एक बार फिर से ऐश्वर्या ने इंडियन लुक, लेकिन सारी की जगह लंहगे में कान्स फेस्टिवल में भाग लिया। उनकी इस ड्रेस में वो पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आईं।
उसके बाद 2010 में एक बार फिर ऐश्वर्या राय सब्यसाची सारी में अपनी फिल्म के प्रीमियर के लिए आईं। अपने इस लुक में वो बहुत ही अलग और इंडियन ब्यूटी लगी।
इस बार एक बार फिर से इंडियन दिवा ऐश्वर्या राय भारतीय परिधान में अपने जलवे बिखेर रही हैं। अपनी खूबसूरत मां के साथ नन्हीं आराधना भी इस बार कान्स फेस्टिवल में उपस्थित हैं।


Click it and Unblock the Notifications