Cannes Film Festival 2025: कहां और कब होगा 'Cannes' जानें इस साल का टिकट प्राइज

Cannes Film Festival 2025

Cannes Film Festival 2025: मेट गाला के बाद अब सभी को इंतजार है कान फिल्म फेस्टिवल 2025 का। मेट गाला 2025 में तमाम हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों ने जमकर जलवा बिखेरा, लेकिन अभी भी फैशन का जलवा दिखाना बाकी है। क्योंकि और भी ज्यादा फैशन, ग्लैमर और चकाचौंध लेकर आ रहा है कान फिल्म फेस्टिवल। अगर आप भी कान 2025 के लिए उत्साहित हैं और जानना चाहते हैं कि इस बार कान फिल्म फेस्टिवल कहां और कब शुरू होने वाला है तो पढ़ें पूरी खबर। जिसके अंत में आपको कान फिल्म फेस्टिल के इस बार के टिकट प्राइज का भी पता चलने वाला है।

कहां और कब होगा कान फिल्म फेस्टिवल

कान फिल्म फेस्टिवल इस बार 78 वां कान होगा। जो 13 मई से शुरू होने जा रहा है। कान 13 मई से लेकर 24 मई तक चलेगा। कान हमेशा की तरह इस बार भी फ्रांस की कान सिटी में होने वाला है। इस खास मौके पर तमाम देसी और विदेशी सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगे। बता दें कि इस खास मौके पर फिल्मों की स्क्रीनिंग अलग-अलग मौके पर की जाएगी।

क्या होगा कान शुरू होने का समय

वहीं कान फिल्म फेस्टिल के शुरू होने के समय की बात करें तो यह फेस्टिवल 13 मई को फ्रांस में सुबह 11 बजे शुरू होगा। वहीं भारतीय समय के मुताबिक 2:30 पर स्ट्रीम होगा। इसी के साथ ही कान अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हर एक अपडेट की जानकारी देगा।

कौन-कौन भारतीय सितारे होंगे कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल

बता दें कि इस बार कान में आलिया भट्ट शामिल होने जा रही हैं। साथ ही में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर ऐश्वर्या राय बच्चन भी हमेशा की तरह अपनी खूबसूरती से सभी को कायल करने वाली हैं। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि इस बार जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और शर्मिला टैगोर भी कान में नजर आने वाले हैं। बता दें कि शर्मिला टैगोर सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म अरण्येर दिन रात्रि के 4K रिस्टोर्ड वर्जन की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लेंगी।

क्या है इस बार के कान का टिकट प्राइज

78वें कान फिल्म फेस्टिवल के टिकट की बुकिंग शूरू हो चुकी है। सोर्स की माने तो इस बार बालकनी टिकट 5,750 यूरो से लेकर 8,950 यूरो तक रहने वाला है। वहीं भारतीय रुपयों के हिसाब से यह टिकट 1,32, 892.22 लाख से लेकर 8,42, 311.35 लाख रुपये तक होने वाला है। वहीं अधिकतम टिकट का प्राइज इस बार 21 लाख से भी ऊपर है।

More from Filmibeat

Read more about: cannes film festival
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X