Cannes Film Festival 2025: सिर्फ सूट और साड़ी में जाएंगी हीरोइने! रेड कार्पेट पर बैन हुए न्यूड और ओवरसाइज लुक

Cannes Film Festival 2025

Cannes Film Festival 2025: फैशन और फिल्मों की दुनिया का महाकुंभ यानि के कान्स फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू हो रहा है। इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओर से कुछ गाइडलाइन्स जारी की गई है जिन्हें सभी को फॉलो करना होगा। कान्स रेड कार्पेट पर न्यूडिटी और हैवी ओवरसाइज्ड आउटफिट्स आउटफिट्स को बैन कर दिया गया है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक्स पर लगे फिल्टर

कान्स से हसीनाओं के लुक्स देखने लायक होते हैं जिनके लिए सभी एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसे फिल्टर लगाए दिए गए हैं जो कि पहले नहीं थे ऐसे में इस बार देखने दिलचस्प होगा कि एक्ट्रेस और मॉडल्स खुद को अलग बनाने के लिए रेड कार्पेट पर क्या करती हैं।

फैशन को कंट्रोल करना नहीं है मकसद

कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओर से कहा गया है कि ड्रेस कोड काफी एक्साइटेड होने वाले हैं। हालांकि फ्रेंच रूल्स और फेस्टिवल की गरीमा को देखते हुए कुछ गाइडलाइन्स तैयार की गई हैं। इनका मकसद फैशन को कंट्रोल करना नहीं है। सिर्फ न्यूडिटी और रेड कार्पेट पर भारी भरकम आउटफिट्स से होने वाली दिक्कतों को खत्म करना है। ताकि सभी रेड कार्पेट पर आराम से पोज दे सकें।

आज से शुरू हो रहा है कान्स फिल्म फेस्टिवल

कान फिल्म फेस्टिल के शुरू होने के समय की बात करें तो यह फेस्टिवल 13 मई को फ्रांस में सुबह 11 बजे शुरू होगा। वहीं भारतीय समय के मुताबिक 2:30 पर स्ट्रीम होगा। इसी के साथ ही कान अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हर एक अपडेट की जानकारी देगा।

कान्स 2025 में बॉलीवुड सेलेब्स

बता दें कि इस बार कान में आलिया भट्ट शामिल होने जा रही हैं। साथ ही में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर ऐश्वर्या राय बच्चन भी हमेशा की तरह अपनी खूबसूरती से सभी को कायल करने वाली हैं। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि इस बार जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और शर्मिला टैगोर भी कान में नजर आने वाले हैं। बता दें कि शर्मिला टैगोर सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म अरण्येर दिन रात्रि के 4K रिस्टोर्ड वर्जन की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लेंगी।

कान्स फिल्म फेस्टिवल टिकट प्राइस

78वें कान फिल्म फेस्टिवल के टिकट की बुकिंग शूरू हो चुकी है। सोर्स की माने तो इस बार बालकनी टिकट 5,750 यूरो से लेकर 8,950 यूरो तक रहने वाला है। वहीं भारतीय रुपयों के हिसाब से यह टिकट 1,32, 892.22 लाख से लेकर 8,42, 311.35 लाख रुपये तक होने वाला है। वहीं अधिकतम टिकट का प्राइज इस बार 21 लाख से भी ऊपर है।

Read more about: bollywood cannes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X