Cannes 2024- टूटा हाथ भी नहीं लगा पाया चांद में कोई दाग, ऐश्वर्या राय बच्चन के कांस लुक ने हिलाया इंटरनेट

aishwarya rai bachchan cannes film festival

हर साल की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय बच्चन कांस फिल्म फेस्टिवल में जाकर छा गई हैं। हसीना ने टूटे हाथ के साथ भी कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कब्जा कर लिया।

जिसने भी हाथ में प्लास्टर लगाए ऐश्वर्या को देखा वो उनकी सुंदरता और हिम्मत का दीवाना हो गया। मिस वर्ल्ड 1994 ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी एक्टिंग और स्टाइल को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं।

लेकिन इस बार एक्टर ने कान्स में अपने स्टाइल का नया जलवा दिखाया है। गुरुवार को कान्स के रेड कार्पेट पर ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ऐश्वर्या की हिम्मत की लोग दात दे रहे हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन कांस लुक में कोई और ही लग रही थीँ। जैसे ही उनका लुक सामने आया सभी इसको साझा कर रहे हैं। पैपराज़ी पेज से लेकर एपी और वोग तक ने इंस्टाग्राम पर ऐश को लेकर काफी कुछ लिख डाला है।

ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स 2024 लुक की तस्वीरें यकीन मानिए लोगों को नजरें ना हटाने पर मजबूर कर रही है। ऐश्वर्या का कान्स 2024 आउटफिट फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक इंडिया द्वारा डिजाइन किया गया है।

गाने में ऐश्वर्या राय ने स्टाइलिश गाउन के साथ बड़े गोल्डन इयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया। एक्टर ने मेकअप को सॉफ्ट रखा और इसे हल्के रंग के लिप शेड के साथ पूरा किया। ऐश्वर्या ने अपने बालों को बीच से पार्टीशन कर आधा बांधा हुआ था।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक्स की तारीफ लोग दिल खोलकर कर रहे हैं। किसी का कहना है कि वो सबसे सुंदर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं तो कोई कह रहा है कि उनको फिल्मों में वापसी करनी चाहिए। ऐश्वर्या के हुस्न के लोग दीवाने हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X