Cannes Film Festival 2023: इस बार कान्स में टिकट की कीमत क्या होगी और कहां होगा वेन्यू, जानिए सारी डिटेल

Cannes Film Festival 2023: आज से सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कान्स का आगाज हो चुका है, यह वह फिल्म फेस्टिवल है, जहां के रेड कार्पेट पर देश और विदेश के लगभग हर सितारे शिरकत करते हैं। रेड कार्पेट पर यह सितारे न केवल अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरते हैं, बल्कि यहां चुनिंदा फिल्म्स और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग भी होती है। इस बार कान फिल्म फेस्टिवल 16 मई से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियां जोरो शोरो पर शुरु हो गई हैं। तो आज हम आपको इस फिल्म फेस्टिवल में टिकट की कीमत से लेकर वेन्यू तक की सारी डिटेल बताएंगे।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का वेन्यू-
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो चुका है, तो इस बार कान फिल्म फेस्टिवल फ्रांस के तटीय क्षेत्र फ्रेंच रिवेरा में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर दुनियाभर के कई सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगे। कई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान की जाएगी।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की टिकट-
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो चुका है, रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इवेंट में शामिल होने के लिए टिकट की कीमत 5 से 20 लाख रुपये है। अब देखना होगा कि कौन कौन इस फेस्टिवल में शामिल होगा और रेड कार्पेट पर कौन इस बार अपना जलवा दिखाएगा।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज-
76वां कान फिल्म फेस्टिवल 16 से 27 मई तक जारी किया जा सकता है। इस दौरान फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियां शिरकत करेंगी। वहीं अगर इतिहास की बात करें तो सबसे पहला कान फिल्म फेस्टिवल 1946 में आयोजित किया गया था। 1950 में कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन नहीं किया गया था।
बैसे इस बार कान्स में कई सारे सितारे डेब्यू करने जा रहे हैं। बॉलीवुड से अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर, अदिति राव हैदरी, सारा अली खान और सनी लियोन की नाम सामने आ रहा है, यह इस साल कान्स में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, अनुराग कश्यप की फिल्म 'केनेडी' को कान फिल्म फेस्टिवल की स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है।


Click it and Unblock the Notifications