..................... Cannes Film Festival 2023: Sara Ali Khan wore Abu Jani Sandeep Khosla couture in red carpet debut look at Cannes 2023 - Hindi Filmibeat

Cannes Film Festival: देसी अंदाज भी सारा अली खान ने कांस में दिखाए जलवे! कहा, 'इंडियन होने पर गर्व है!

sara ali khan cannes

Sara Ali Khan at Cannes Film Festival 2023: 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता बेहद बोल्ड अवतार में नजर आई वहीं इसके उलट बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान देसी अवतार में नजर आईं। इस दौरान सारा अली खान ने कान्स के रेड कार्पेट पर हाथ से कढ़ाई की हुई मल्टी-पैनल लहंगा पहना था, जिसे जाने-माने फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था, जिसका दुपट्टा बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस लुक में सारा अली खान बेहद कॉन्फिडेंस और बला की खूबसूरत लग रही थीं।

इस दौरान ब्रूट इंडिया को इंटरव्यू देते हुए सारा अली खान ने कहा, मैं थोड़ी सी नर्वस हूं क्योंकि मैं हमेशा सोचती थी कि मैं कभी किसी दिन कान्स रेड कार्पेट पर शिरकत करूंगी और आज मैं यहां हूं। अपने लुक के बारे में बात करते हुए सारा अली खान ने कहा, ये एक ट्रेडिशनल इंडियन ड्रेस है जिस पर हैंडमेड वर्क किया गया है। मैं अपने इंडियन होने पर बहुत गर्व करती हूं और कांस 2023 में भारत और शिल्प का जश्न मनाने पर मुझे गर्व है।

अपने पहनावे और इंडियन होने के बारे में उन्होंने कहा, मैं ना सिर्फ फ्रेश बल्कि मॉडर्न और ट्रेडिशनल इंडियन भी हूं। ये इंडियन पहनावा मुझे बेहद पसंद है। ग्लोबल मंच पर आने के बारे में सारा अली खान ने कहा, यह दुनिया भर में पहचान दिलाने का अच्छा तरीका है और मुझे लगता है कि दुनिया बहुत छोटी और छोटी होती जा रही है। मुझे लगता है कि अलग-अलग संस्कृति का एक जगह होना बहुत खूबसूरत है। और मुझे लगता है कि हम यहां आते हैं तो बहुत कुछ सीखते हैं इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म क्या है। साथ ही हम अपनी पर्सनालिटी लेकर आते हैं अपना कल्चर आप लोगों के यहां लेकर आते हैं।

बता दें, कांस 2023 रेड कार्पेट पर सारा अली ने अपनी शुरुआत कर अपने करियर में एक नई उपलब्धि जोड़ ली हैं। सारा अली खान Cannes Film Festival 2023 में सिनेमा में महिलाओं को अवार्ड देने और सम्मानित करने के लिए पहुंची हैं।

बताते चलें, कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, फ्रांस में आयोजित एक सालाना फिल्म फेस्टिवल है, जो दुनिया भर से सभी जॉनर की नई फिल्मों का प्रिव्यू करता है। कान्स 2023, जो 16 मई की शाम से शुरू हुआ, 27 मई तक चलेगा। सारा अली खान ने कांस में 16 मई को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उसके अलावा उर्वशी रौतेला और मानुषी छिल्लर सहित कई भारतीय हस्तियों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X