Cannes Film Festival 2023: सारा ने कान्स के दूसरे दिन भी अपना जलवा रखा बरकरार, व्हाइट ड्रेस में दिखी परी जैसी

 Sara ali khan

Cannes Film Festival 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल शुरु हो चुका है, इसमें बॉलीवुड सितारों से लेकर हॉलीवुड सितारों तक हर कोई अपना जलवा दिखा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारें जिन्होंने कान्स में इस साल डेब्यू किया है उनमें से एक से सारा अली खान, तो सारा अली खान तो इस बार कान्स में अपने हुस्न से सबको दीवाना बना रही हैं और अपने लुक से सबको प्रभावित करके चर्चा का विषय बन गई हैं।

कान्स के पहले दिन भी सारा का लुक काफी शानदार रहा है और हर किसी ने उसकी तारीफ की। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो दूसरे दिन भी सारा अली खान किसी परी से कम नजर नहीं आई।

Recommended Video

Cannes 2023: Sara Ali Khan का Second-Third look नही आया Fans को बिल्कुल भी पसंद, Speech Video Viral!

कान्स के दूसरे दिन को लेकर सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक बार फिर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिनमें वो बेहद ही कमाल की लग रही हैं। उनका लुक अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उमनमें वो व्हाइट कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं जिसमें वो काफी जच रही है, वो एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं। सारा अली खान इन तस्वीरों में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।

इस बात से कोई अंजान नहीं हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की खूबसूरती का हर कोई दिवाना है, जब कभी भी वो किसी महफिल में शामिल होती हैं तो चार चांद लगा देती हैं।

और इन दिनों सारा अली खान कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा हैं और सोशल मीडिया के जरिए वो 'कान्स' से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जो काफी सुर्खियां बटोर रही हैं, फैंस सारा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

गौरतलब है कि, दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में से एक हैं कान्स फिल्म फेस्टिवल, और कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस फेस्टिवल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारें अपना अपना जलाव दिखा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X