Cannes Film Festival 2023: अनुष्का और मानुषी के अलावा सारा और ईशा भी करेंगी इस साल कान्स में अपना डेब्यू

Cannes Film Festival 2023: आज से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो गया है, फैंस से लेकर सितारों तक इस फेस्टिवल को लेकर उत्साहित हैं और अपनी अपनी तैयारियां जोरो शोरो पर कर रहे हैं। इस साल अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर के साथ साथ सारा अली खान और ईशा गुप्ता इस साल रेड कारपेट पर अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाएंगी और कान्स की शोभा बढ़ाएंगी।
सारा अली खान-
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस कैजुअल लुक में नजर आईं। फ्रांस में होने वाले कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहेंगे। 16 मई को शुरू हुआ ये फेस्टिवल 27 मई तक चलेगा। सारा अली खान की फिल्मों की बात करें तो वह साल 2023 से 2024 तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।
ईशा गुप्ता-
अभिनेत्री ईशा गुप्ता पहली बार कान्स का हिस्सा बनने जा रही हैं।अभिनेत्री केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन के नेतृत्व वाली टीम का हिस्सा होंगी। अभिनेत्री ने वीडियो साझा कर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा, "मैं भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ कान्स 2023 का हिस्सा बनने से खुश हूं। वैश्विक मंच पर मुझे यह अवसर प्रदान करने के लिए मैं सरकार और FICCI की शुक्रगुजार हूं। यह किसी सपने के सच होने जैसा है।"
खैर फैंस ईशा गुप्ता और सारा अली खान के कान्स डेब्यू से काफी खुश हैं और उनकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं ईशा और सारा के अलावा इस साल जिस डेब्यू की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर कान्स 2023 डेब्यू की।
गौरतलब है कि, आज 16 मई से 76वें कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने जा रहा है, ये फिल्म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक चलेगा। इस साल इस फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस के कोस्टल एरिया फ्रेंच रिवेरा में होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications