Cannes Film Festival 2023: कान्स के रेड कार्पेट पर व्हाइट कलर के गाउन में दिखी मानुषी छिल्लर, तस्वीरें

Manushi Chillar

Cannes Film Festival 2023: दुनिया के सबसे बड़े शो में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो गया है, फैंस से लेकर सितारों तक इस फेस्टिवल को लेकर उत्साहित हैं और अपनी अपनी तैयारियां जोरो शोरो पर कर रहे हैं। इस साल कई सारी बॉलीवुड एक्ट्रेस कान्स में अपना डेब्यू करने जारी हैं, जिसमें से एक मानुषी छिल्लर भी हैं। मानुषी का रेड कार्पेट लुक वायरल हो गया है जिसमें वह अपनी स्टाइलिश अदाओं से कान्स में सबका जीत जीतती नजर आ रही हैं।

इस वक्त सोशल मीडिया इस्टाग्राम पर पूर्व मिस इंडिया मानुषी छिल्लर की तस्वीरें आग की तरह फैल गई हैं, और देखने वाले अपनी नजर नहीं हटा पा रहे हैं क्योंकि मानुषी इस दौरान बला की खूबसूरत दिख रही हैं।

व्हाइट कलर के गाउन में मानुषी किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। इसके साथ ही उनके लुक में जिससे चार चांद लगा दिए वह था उनका नेकपीस, इस नेकपीस ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

तो इस तरह से मानुषी छिल्लर का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में डेब्यू काफी शानदार और चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया जैसे ही मानुषी की तस्वीरें फैंस देख रहे हैं खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं, जाहिर है कि पूर्व मिस इंडिया इतनी प्यारी जो लग रही हैं।

गौरतलब है कि, 16 मई से 76वें कान फिल्‍म फेस्टिवल का आगाज हो गया है, ये फिल्‍म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक चलेगा। इस साल इस फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस के कोस्टल एरिया फ्रेंच रिवेरा में होने जा रहा है। इस बार का थीम, टिकट की कीमत और वेन्यू सब काफी खास है।

बैसे इस बार कान्स में कई सारे सितारे डेब्यू करने जा रहे हैं। बॉलीवुड से अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर, अदिति राव हैदरी, सारा अली खान और सनी लियोन की नाम सामने आ रहा है, यह इस साल कान्स में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, अनुराग कश्यप की फिल्म 'केनेडी' को कान फिल्म फेस्टिवल की स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। फैंस अपनी पसंदीदा सितारों को रेड कार्पेट पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X