Cannes Film Festival 2023: बोल्ड अंदाज में बेहद गर्मजोशी के साथ ईशा गुप्ता ने कांस में इस तरह किया डेब्यू!

Esha Gupta

Esha Gupta at Cannes Film Festival 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने 16 मई को कान्स के रेड कार्पेट पर धमाकेदार शुरुआत एंट्री की। बेहद बोल्ड और सेंसेशनल फैशन के लिए जानी जाने वाली ईशा गुप्ता कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के उद्घाटन समारोह में पिंक रंग के हाई-स्लिट गाउन में बेशक बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन वे अपने सार्टोरियल स्टाइल के साथ बोल्ड हो गईं।

दुनिया के सबसे ग्लैमरस रेड कार्पेट पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए दीवा ने डिजाइनर निकोलस जेब्रान द्वारा एक रोमांटिक आइवरी पिंक गाउन पहना था। ब्रालेस इस फ्लोई गाउन में एक सुपर-हाई स्लिट था जो एक्ट्रेस की कमर तक जा रहा था। ये सुपर-हाई स्लिट इतना ज्यादा था कि ईशा ऊप्स मोमेंट का शिकार होते- होते बचीं। इतना ही नहीं, ऐसा लग रहा था जैसे ईशा अंडरगारमेंट्स पहनना भूल गई हैं। हालांकि डेलिकेट वाइट फ्लोरल एक्सेंट से सजी शीयर नेकलाइन उनके कॉलर वाले गाउन के साथ बेहद बोल्ड होने के साथ-साथ खूबसूरत भी लग रही थीं।

एक्ट्रेस ने अपने लुक के सॉफ्ट रोमांटिक टोन को बरकरार रखने के लिए अपने मेकअप के साथ खुद को मिनिमल लुक दिया। सॉफ्ट-पिंक ब्लश, न्यूड लिप्स और हल्की आई ग्लैम के साथ उन्होंने अपनी नैचुरल ब्यूटी पर अधिक फोकस किया। ईशा गुप्ता ने अपने बालों को एक लो बन में बांधा और अपने चेहरे को साइड से फ्रेम करने दिया। कांस के रेड कार्पेट पर अपने पहले लुक को पूरा करने के लिए शाइनिंग झुमके, स्टेटमेंट रिंग और शाइनिंग हील्स की एक जोड़ी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

आपको बता दें, कांस 2023 में शिरकत करने से पहले से ठीक पहले ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें ईशा ने इस इवेंट के लिए सभी को धन्यवाद दिया था। ईशा ने कहा, मैं यहां Cannes Film Festival 2023 में शामिल होकर बहुत खुश हूं। मैं यहां इंडियन गॉवर्मेंट डेलिकेशन का पार्ट हूं। इस खुशी के मौके पर मैं भारत सरकार और फिक्की को धन्यवाद देती हूं कि मुझे ग्लोबल स्टेज पर ये अवसर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X