Cannes Film Festival 2023: अनुष्का शर्मा करेंगी इस साल कान्स में शानदार डेब्यू, खास व्यक्ति का मिला साथ

Cannes Film Festival 2023: इस साल 16 मई से 27 मई चलने वाले 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपना शानदार डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जाहिर है कि यह काफी बड़ा और चर्चित फिल्म फेस्टिवल होता है, जिस पर हर किसी की नजरें टिकी होती हैं, इस साल की भी तैयारियां शुरु हो गई हैं अब हर किसी को इवेंट पर फिल्मी सितारों को देखने का इंतजार है।
आपको बता दे, हमेशा की तरह इस बार भी साल का सबसे बड़ा फिल्मी इवेंट कान्स फिल्म फेस्टिवल होने जा रहा है। यह एक ऐसा इवेंट होता है, जिस पर दुनियाभर के लोगों की निगाहें टिकी होती हैं।इस फेस्टिवल में फिल्मों के साथ-साथ हसीनाओं का भी रेड कारपेट पर जलवा देखने को मिलता है।
अब 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने वाला है। कई सारी बॉलीवुड एक्ट्रेस इसमें अपना जलवा दिखा चुकी हैं, अब इस बार बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस का नाम शामिल होने वाला है। इस साल कान्स के रेड कारपेट पर अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी।
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस इस इवेंट में उस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी, जिसमें सिनेमा की दुनिया में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि, इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस केट विंसलेट होगी।
A pleasure meeting @imVkohli and @AnushkaSharma!
— Emmanuel Lenain (@E_Lenain) May 4, 2023
I wished Virat & #TeamIndia all the best for the upcoming tournaments, and discussed Anushka's trip to #CannesFilmFestival.🏏 🎞️ pic.twitter.com/ex5zfzo1oZ
इसकी जानकारी फ्रेंच एंबेसडर, इंडिया के इमैनुएल लेनिन ने दी है। फ्रेंच एंबेसडर ने बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस और उनके हस्बैंड से इस ट्रिप से पहले मुलाकात की है। एंबेसडर ने ट्विटर पर लिखा है, 'विराट कोहली और अनुष्का से मिलकर अच्छा लगा, मैंने विराट को और टीम इंडिया को अपकमिंग टूर्नामेंट के लिए बधाई दिया और कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर अनुष्का शर्मा से डिस्कस किया।'
खैर अब देखना होगा कि अनुष्का शर्मा पर इस बार अपना डेब्यू कितना शानदार करती हैं, जाहिर है कि इससे पहले कई सारी हसीनाएं इस पर अपना जलावा दिखा चुकी हैं तो अनुष्का के सामने बेहतरीन दिखने का जोर होगा। आपको बता दे हाल ही अलिया भट्ट ने भी मेट गाला फैशन इवेंट में अपना डेब्यू किया था और शानदार तरीके से डेब्यू किया।


Click it and Unblock the Notifications