..................... Cannes Film Festival 2023 Anushka Sharma to sunny Leone Many stars will debut in this year - Hindi Filmibeat

Cannes Film Festival 2023: इस साल कान्स में कई सितारे करेंगे डेब्यू, रेड कार्पेट होगा शानदार जश्न

Cannes Film Festival 2023

Cannes Film Festival 2023: मनोरंजन जगत के सितारों से लेकर आम इंसान तक हर किसी कि नजर जिस फिल्म फेस्टिवल पर टिकी होती हैं, वह है कान्स फिल्म फेस्टिवल। हर साल काफी धूमधाम और शानदार तरीके से कान्स की शुरुआत होती है, तो हर साल की तरह इस साल भी कान्स फिल्म फेस्टिवल शुरु होना का समय आ गया है और आज कान्स का धमाकेदार आगाज होगा। इस बार 76 वां कान फिल्म फेस्टिवल में कई सारे सितारें डेब्यू करके रेड कार्पेट पर अलावा दिखाएंगे।

आज से मतलब 16 मई से लेकर 27 मई तक कान्स फिल्म फेस्टिवल होने वाला है। हर साल इस रेड कारपेट पर कई सेलेब्स अपना डेब्यू करते हैं। इसमे बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल है। इस अनुष्का शर्मा से लेकर मानुषी छिल्लर और सनी लियोनी तक कई स्टार्स डेब्यू करने वाले है।

1. अदिति राव हैदरी-
डेब्यू करने वाले सितारों में सबसे पहला नाम आता है अदिति राव हैदरी है, बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इस बार कान्स में डेब्यू करने वाली हैं, और अपने शानदार अंदाज से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आएंगी। जाहिर है कि अदिति हमेशा ही लाइम लाइट में रहती है, और अपनी खूबसूरती के लिए तारीफ बटोरती रहती हैं। एक्टिंग में भी अदिति का कोई तोड़ नहीं हैं, हमेशा ही नए नए अंदाज से सबकी पहली पसंद बनती जा रही हैं।

2. अनुष्का शर्मा-
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस साल कान फिल्म फेस्टिवल डेब्यू करने वाली है। एक्ट्रेस इस इवेंट में उस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी, जिसमें सिनेमा की दुनिया में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस केट विंसलेट होगी। अनुष्का के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

3. सनी लियोनी-
अनुराग कश्यप की कान्स में नजर आएंगे। खबर है कि वह फिल्म 'कैनेडी' को कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है और इसे मिडनाइट स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोन मुख्य भूमिका में हैं। उम्मीद की जा सकती है कि अनुराग फिल्म समारोह में शामिल होंगे और शायद सनी लियोनी भी इसका हिस्सा बन सकती हैं। परंतु अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। ये पहला मौका होगा जब सनी, कान में शामिल होंगी।

4. विजय वर्मा-
बॉलीवुड में युवा सितारों में जो नाम सबसे ऊपर हमेशा ही रहता है वह है विजय वर्मा का, विजय ने हमेशा ही अपने काम के चलते हर किसी के दिल में खास जगत बनाई है। कान्स 2023 में शामिल होने वालों में एक नाम विजय वर्मा का है। ये कान्स का 76वां संस्करण है, जिसमें विजय भी शिरकत करेंगे और महफिल में चार चांद लगाएंगे।

5. मानुषी छिल्लर-
इस बार कान्स में डेब्यू करने वालों की लिस्ट में एक नया और शामिल हुआ है वह है मानुषी छिल्लर का। पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी इस बार कान के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। कहा जा रहा है इस इवेंट में मानुषी एक्ट्रेस अनुष्का के साथ नजर आएंगी।

तो इस तरह से कई नाम हैं जो कि इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं और अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते हुए फैंस के दिलों में खास जगह बनाने का प्रयास करेंगे। फैंस को इस कान्स का शुरु होने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X