कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022: रेड कार्पेट पर राजकुमारी की तरह पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन, देखिए तस्वीरें

कान्स फिल्म फेस्टिवल में असली क्वीन यानि कि ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंच चुकी हैं और उन्होंने पहले दिन अपने दो लुक्स के साथ ही फैन्स को घायल करना शुरू कर दिया है। जहां दिन में ऐश्वर्या राय लॉरियल के एक इवेंट के लिए गुलाबी रंग के एक पैंट सूट में दिखीं वहीं रात को रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने जलवे बिखेर दिया।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन एक डिज़्नी प्रिंसेज़ की तरह दिखाई दीं। उनका काले रंग का गाउन उन पर काफी फब रहा था और ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी कैमरों को निराश नहीं किया।

cannes-film-festival-2022-red-carpet-aishwarya-rai-bachchan-turns-a-disney-princess-in-black

ऐश्वर्या राय बच्चन, मंगलवार को पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ फ्रांस पहुंची। यहां पहुंचते ही फैन्स उनके साथ तस्वीरें लेने को उतावले दिखे। जहां अभिषेक बच्चन ने अपनी तस्वीरें नहीं दीं वहीं ऐश्वर्या ने आराध्या के साथ ढेर सारी तस्वीरें देकर कैमरों को काफी खुश किया।

रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन

रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन

रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी चिर परिचित मुस्कुराहट कैमरों के लिए मौजूद रही। उनके इस लुक को फैन्स काफी ज़्यादा पसंद कर रहे हैं।

फिल्मों से दूर ऐश्वर्या

फिल्मों से दूर ऐश्वर्या

काम की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय काफी सालों से फिल्मों से दूर हैं। उनके कमबैक की सुगबुगाहट ज़रूर सुनाई देती है लेकिन उनका कमबैक होता नहीं है।

500 करोड़ी फिल्म से वापसी

500 करोड़ी फिल्म से वापसी

अगर फिल्मों में वापसी की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन मणि रत्नम की 500 करोड़ी तमिल फिल्म पोन्नियिन सेल्वन से वापसी कर रही हैं। फिल्म से ऐश्वर्या राय का लुक भी बाहर आ चुका है। हालांकि, उनके इस कान्स लुक की तुलना कहीं नहीं की जा सकती है।

सुननी पड़ी हैं आलोचनाएं

सुननी पड़ी हैं आलोचनाएं

कान्स से पहले भी ऐश्वर्या राय 2021 में पैरिस फैशन वीक में जलवे बिखेर चुकी हैं। हालांकि, ऐश्वर्या राय बच्चन को अक्सर ही रेड कार्पेट पर अपने बढ़ते हुए वज़न और फैशन की वजह से आलोचनाएं सुननी पड़ी हैं।

लॉरियल की ब्रांड एंबेज़डर

लॉरियल की ब्रांड एंबेज़डर

ऐश्वर्या राय बच्चन लॉरियल की ब्रैंड एंबैज़डर है। दिन में एक इवेंट के लिए वो कैमरों के सामने पोज़ करती नज़र आईं। इस दौरान, ऐश्वर्या राय बच्चन नियॉन पिंक रंग का पैंट सूट पहने नज़र आईं।

रेड कार्पेट पर जीता दिल

रेड कार्पेट पर जीता दिल

रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने Disney Princess अवतार से दिल जीत लिया। 2022 में ऐश्वर्या राय फिल्मों में अपना कमबैक करने वाली हैं और इसलिए ये साल उनके लिए काफी खास होने वाला है।

कान्स के बाद फिल्म वापसी

कान्स के बाद फिल्म वापसी

ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार परदे पर 2018 में फन्ने खां नाम की फिल्म में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनका रोल ज़्यादा बड़ा नहीं था। इससे पहले वो 2016 में करण जौहर की ए दिल है मुश्किल में सपोर्टिंग भूमिका में दिखाई दीं। अब फैन्स पोन्नियिन सेलवन में उन्हें निगेटिव किरदार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X