कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 - रेड कार्पेट पर जमी सोनम कपूर की हुकूमत, तस्वीरें होश उड़ा देंगी
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में आखिरकार सोनम कपूर की रेड कार्पेट एंट्री भी हो ही गई। सोनम कपूर, फिल्म वन्स अपॉन अ टाईम इन हॉलीवुड के प्रीमियर के लिए पहुंची थीं और इस दौरान रेड कार्पेट पर जैसी ही सोनम ने एंट्री ली हर कोई हैरान रह गया। सोनम ने एकदम खालिस एक्सपेरिमेंट के साथ फैन्स और कैमरों को चौंका दिया।
इससे पहले भी सोनम कपूर ने अपने शेड्यूल के पहले दिन तीन आउटफिट्स के साथ कान्स की शुरूआत की थी। वो रेड कार्पेट पर उतरी भी नहीं थीं कि उनके लुक्स की चर्चा हर जगह हो रही थी। और जब तक सोनम के दिन के लुक्स की चर्चा खत्म होती, वो इस अंदाज़ में रेड कार्पेट पर नज़र आईं।
सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशन आईकॉन कहा जाता है। वो उन चंद हीरोइनों में से हैं जिन्हें कोई भी एक्सपेरिमेंट करने से गुरेज नहीं होता है। इतना ही नहीं सोनम कपूर अपने एक्सपेरिमेंट के लिए मिली आलोचना से हमेशा सीखती हैं और उन गलतियों को दोबारा कभी दोहराते नहीं दिखती हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में सोनम कपूर का सफर शानदार रहा है। पिछले साल उन्होंने शादी के तुरंत बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी और उनके मेहंदी लगे हाथों के साथ उनके लुक को किसी ने स्वीकार नहीं किया था और सोनम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications











