कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 - ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर कुछ इस अंदाज़ में दिल चुराने आईं
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के छठवें दिन ऐश्वर्या राय बच्चन बिल्कुल अलग ही अंदाज़ में दिखाई दीं। ऐश्वर्या राय किसी परिकथा विशेषांक की मुख्य मॉडल लग रही थीं। उन्हें देखकर बस यूं ही लगा कि किसी कहानी से निकलकर कोई परी सीधा कान्स फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर उतर आई हो।
अपने दूसरे दिन के लिए ऐश्वर्या राय ने एक सफेद गाउन चुना और बिल्कुल हल्का मेकअप भी चुना। इस गाउन में ऐश्वर्या पूरी तरह Fur से लिपटी हुई थीं और उन्हें देखकर फैन्स के दिल की धड़कनें ही थम गईं।
गौरतलब है कि ऐश्वर्य राय बच्चन 2002 से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। पहली उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में ढेरों नाम कमाया। इसी के साथ वो शाहरूख और संजय लीला भंसाली के साथ देवदास की स्क्रीनिंग के लिए भी मौजूद दिखाई दी थीं।
अगर काम की बात की जाए तो फन्ने खां के बाद फिलहाल ऐश्वर्या राय के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है। हालांकि खबर है कि मणिरत्नम ने अपनी अगली फिल्म के विलेन के तौर पर ऐश्वर्या राय को फाईनल कर चुके हैं। लेकिन डायरेक्टर की ओर से कभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
फिलहाल ऐश्वर्या राय बच्चन के किसी भी प्रोजेक्ट पर मुहर लगती दिख तो नहीं रही है। ऐसे में देखना है कि उनका अगला प्रोजेक्ट क्या होगा।


Click it and Unblock the Notifications











