कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 - ऐश्वर्या राय सोने की तरह रेड कार्पेट पर चमकीं, देखिए तस्वीरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में ऐश्वर्या राय का स्वागत हो चुका है और अब तीन दिन तक ऐश्वर्या राय का स्टाईल स्टेटमेंट ही चर्चा का विषय बनेगा। पहले दिन रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय एक सुनहरे गाउन में नज़र आईं जिसमें वो किसी जलपरी से कम नहीं लग रही थीं। ऐश्वर्या राय इस गाउन के साथ रेड कार्पेट पर सोने की तरह चमक रही थीं।
ऐश्वर्या राय के इस गाउन को पूरा होेने में 200 घंटे लगे थे। उनके डिज़ाइनर जीन लुईस साबजी ने बताया कि ये कोई सिल्क या शिफॉन नहीं था बल्कि उनका गाउन 18 मीटर लेदर से बना है 6 लेयर में बनाया गया और उसके बाद सारे हिस्सों को एक साथ जोड़ा गया।
गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय ने 2002 में अपना कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू किया था। इसके बाद से हर साल ऐश्वर्या राय को रेड कार्पेट पर देखना का लोगों को इंतज़ार रहता है। उन्होंने जब भी जो भी पहना है पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहना है।
हालांकि कई बार ऐश्वर्या राय को उनके स्टाईल के लिए, उनके मेकअप के लिए आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है लेकिन इससे उनके आत्मविश्वास में कभी कोई कमी नहीं है। आज भी ऐश्वर्या राय अपने लुक के साथ उतना ही एक्सपेरिमेंट करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











