#Cannes2017 में ऐसा चलीं सोनम कपूर कि रेड कार्पेट भी फिसल गया!
सोनम कपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल के छठवें दिन रेड कार्पेट पर चलीं और उन्हें देखकर हर किसी के होश ही उड़ गए। देखिए कान्स 2017 के रेड कार्पेट पर सोनम कपूर की तस्वीरें।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के छठवें दिन सोनम कपूर रेड कार्पेट पर चलीं औऱ उन्हें देखकर तो वाकई रेड कार्पेट का ईमान भी डोल गया होगा और दिल फिसल गया होगा। सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
दूसरे दिन रेड कार्पेट पर चलने के लिए सोनम कपूर ने गोल्ड गाउन का चयन किया और उनका चुनाव कहीं से भी गलत नहीं था। कम से कम उनकी तस्वीरों से तो ये पक्का है।

वैसे भी सोनम कपूर फैशन क्वीन हैं और उनसे गलतियां काफी कम होती हैं। वो जो भी पहनती हैं, उसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी कर लेती हैं।
कान्स फिल्म फेस्टविल में ये सोनम का दूसरा दिन था। पहले दिन उन्होंने एक ट्रेडिशनल सेमी इंडियन फ्यूजन गाउन पहना था तो दूसरे दिन उनके सुनहरे रंग के गाउन ने दिन में तारे दिखाए और रात को और चमकीला बना दिया।
सोनम कपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल में लॉरियल की ब्रांड एंबैज़डर के तौर पर पहुंची हैं और इसी इंटरनेशनल ब्रांड को प्रमोट करने वो रेड कार्पेट पर उतरीं।
यहां देखिए कत्ल करती सोनम कपूर की रेड कार्पेट की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











