कान्स में PM मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहनने वाली एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, डायरेक्टर की लगाई चप्पल से पिटाई

ruchi gujjar

Cannes fame Ruchi Gujjar Got Scammed: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में पीएम मोदी की फोटो का नेकलेस पहनकर लाइमलाइट में वाली एक्ट्रेस रुचि गुज्जर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल रुचि गुज्जर ने एक शो की स्क्रीनिंग के दौरान प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण सिंह पर ना केवल पानी फेंका बल्कि चप्पल से भी मारा।

रुचि प्रोड्यूसर पर गुस्से से लाल होती नजर आ रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस डायरेक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाती हैं। रुचि के इन आरोपों को सुन लोग चौंक जाते हैं और भीड़ जमा हो जाती है। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 'सो लॉन्ग वैली' की स्क्रीनिंग का है। जहां एक्ट्रेस रुचि अचानक ही अपना आपा खो देती हैं। वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के हाथ में फिल्म का एक पोस्टर भी है जिसपर क्रॉस का निशान बना है। वहीं एक अन्य पोस्टर में निर्माता को गाधे पर बैठा हुआ भी देखा गया। थिएटर में मौजूद लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस थिएटर में आक्रोश जताने की मंशा से ही गई थीं।

बात यहीं खत्म नहीं हुई इसके बाद एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि- 'उन्होंने मुझे एक सीरियल में बतौर को-प्रोड्यूसर जुड़ने का वादा किया था। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के डॉक्यूमेंट भी भेजे थे। वहीं उनकी बात पर विश्वास करते हुए मैंने डायरेक्टर को 24 लाख रुपये अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए भेजे थे, लेकिन एक्ट्रेस को शक तब हुआ जब लंबा समय बीत जाने के बाद भी उस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हुआ।'

रुचि ने कहा कि वह उनसे इस बारे में जब भी बात करती थीं। वह उसे टाल देते थे और मुझसे झूठ बोलते थे। एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनके पैसे किसी सीरियल पर लगाने के बजाए 'सो लॉन्ग वैली' फिल्म पर लगा दिए वो भी उन्हें बिना बताए। मुझे जैसे ही इस बारे में पता चला तब मैंने उसने कहा कि मेरे पैसे वापस करो, लेकिन तब उन्होंने मुझे धमकाना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। एक्ट्रेस ने इस मामले से जुड़े सारे ही सबूत पुलिस को दे दिए हैं।

Read more about: ruchi gujjar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X