Cannes Debut- कान्स में जलवा दिखाने के लिए निकलीं अनुष्का शर्मा, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में आईं नजर!

Cannes 2023 की धूम है और इस वक्त कई अभिनेत्रियां अपना जलवा वहां बिखेरती हुईं नजर आ रही हैँ। लेकिन इस वक्त एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा खबरों का हिस्सा हैं क्योंकि वो पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रही हैं।
जी हां, कान्स में अपने दमदार डेब्यू के लिए तैयार अनुष्का शर्मा ने इंडिया छोड़ दिया है और फ्रांस के लिए वो निकल गईं हैं। खबरें आईं थीं कि अपने कान्स डेब्यू के लिए वो काफी एक्साइटेड भी हैं। इस वक्त अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है और पता चला है कि वो फ्रांस के लिए निकल रहीं हैं।
जी हां, इस मौके पर अनुष्का शर्मा काफी सिंपल से लुक में नजर आईं हैं और वहां जाकर वो धमाका करेंगी। अनुष्का शर्मा के लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होने सफेद रंग की टीशर्ट पहनी हुई है और ब्लैक पैंट के साथ वो ब्लैक कलर की कै में वो सिंपल लुक लिए नजर आ रही हैं।
कैजुअली फ्रांस पहुंचने के बाद अनुष्का शर्मा क्या जलवा दिखाती हैं ये तो वक्त ही बताएगा। अनुष्का शर्मा ने इस दौरान मीडिया को देखकर मास्क लगा लिया था और लोग इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
इस साल अनुष्का शर्मा से पहले पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी कान्स में डेब्यू कर चुकी हैं और उन्होने अपने लुक से चौंका दिया था। इसके अलावा सारा अली खान, ईशा गुप्ता, ऐश्वर्या राय बच्चन और उर्वशी रौतेला जैसे सितारे अपने अंदाज से लोगों को पहले ही इस कांस में प्रभावित कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications