..................... Cannes Day 1- सारा से लेकर उर्वशी तक, बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने हिला डाला रेड कार्पेट Cannes Day 1- Sara Ali Khan to Urvashi Rautela, these Bollywood beauties rocked the red carpet - Hindi Filmibeat

Cannes Day 1- सारा से लेकर उर्वशी तक, बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने हिला डाला रेड कार्पेट, चौंक गए हॉलीवुड वाले!

cannes film festival 2023

Cannes Day 1- कान्स की शुरुआत होते ही इतना तो तय है कि इंडस्ट्री के सितारे जगमगा रहे हैं और बॉलीवुड की अदाराओं का जलवा जारी हैं। जिनको आपने पहले कभी कान्स में नहीं देखा होगा वो भी आपको नजर आएंगे और लोगों को अपने लुक्स से हैरान करने वाले हैं।

बेहद बोल्ड और सेंसेशनल फैशन के लिए जानी जाने वाले कुछ सितारे कान्स के पहले ही दिन ही अपना जलवा दिखा चुके हैं और लगातार हर दिन आपको ऐसा नजारा देखने को मिलने वाला है।

सारा अली खान से लेकर उर्वशी रौतेला तक ने इस दिन कमाल कर दिया और उनके अलावा भी ये सितारे नजर आ रहे थे जो कि फैंस का दिल जीतने के लिए काफी हैं। हॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देने वाली हमारी अभिनेत्रियों की लिस्ट देखिए जो कि कान्स के पहले दिन जलवा दिखा चुकी हैं..

Recommended Video

Cannes 2023: Sara Ali Khan Indian look और Manushi Chhillar, Esha Gupta के Bold Looks देख Fans बोले!

उर्वशी रौतेला

पिंक ड्रेस में हमेशा की तरह कहर ढाती उर्वशी रौतेला आपको कान्स में दिखी और वो कमाल की खूबसूरत लग रहीं थीँ। उनके लिजार्ड नेकलेस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और कुछ लोग लगातारा उनका मजाक भी बना रहे हैं।

ईशा गुप्ता

अपनी हॉटनेस से लोगों की दीवाना बनाने वाली दीवा ईशा गुप्ता का अंदाज किसी किलर से कम नहीं है। उनके इस लुक ने सामने आकर तहलका मचा दिया है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

सारा अली खान

सारा के लिए दिन काफी बड़ा है क्योंकि वो पहली बार कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आईं। सारा अली खान इस दौरान काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।

प्रियंका चोपड़ा

ओह माय गॉड.. पीसी को देखो.. जी हां सबके मुंह से प्रियंका चोपड़ा को देखने के बाद ऐसा ही कुछ निकल रहा था। प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह काफी हॉट और सिजलिंग लग रहीं थीं।

मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने भी सफेद ड्रेस में अपनी कातिलाना अदाएं दिखाईं। इस दौरान उनके चाहने वाले तस्वीर से नजर नहीं हटा पा रहे थे। वो काफी खूबूसरत लग रहीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X