..................... Cannes 2026: Urvashi Rautela wore a dress worth Rs 1500 crore, people are shocked - Hindi Filmibeat

Cannes 2026: उर्वशी रौतेला की ड्रेस बेचकर बन जाएंगी 10 IPL टीमें, कीमत जानकर हिल जाएंगे आप

Urvashi Rautela Cannes Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर चर्चा है। इस वक्त इंडियन और विदेशी सितारों को ड्रेसेस को लेकर चर्चा हो रही है। बीते दिन अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का एक लुक सामने आया है जो कि मामूली लुक नहीं था।

Urvashi Rautela

अभिनेत्री ने जो ड्रेस पहनी थी उस ड्रेस की कीमत ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। जी हां, नीता अंबानी भी इसकी कीमत जानकर हिल जाएंगी और लोगों का कहना है कि ड्रेस की कीमत है या किसी देश की जीडीपी। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री ने करीब 1500 करोड़ की ड्रेस पहनी थी जो कि यकीनन चौंकाने वाला है।

Also Read
'मुझे जबरदस्ती में ले गए और..' 18 साल की उम्र में इस हसीना के साथ हुआ था घिनौना काम? दोस्त ने ही दिया धोखा!
'मुझे जबरदस्ती में ले गए और..' 18 साल की उम्र में इस हसीना के साथ हुआ था घिनौना काम? दोस्त ने ही दिया धोखा!

इसके साथ ही उर्वशी ने सभी को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि अभी तक इस साल किसी ने भी इतनी महंगी ड्रेस नहीं पहनी है। कुछ समय पहले ईशा अंबानी भी नीता अंबानी की ज्वैलरी के साथ नजर आईं थीं लेकिन ये ड्रेस उससे भी महंगी है। खबरें हैं कि वियतनाम के फैशन हाउस जोलीपोली कॉउचर द्वारा ये ड्रेस तैयार की गई है।

एक ड्रेस से खरीद सकते हैं 10 आईपीएल टीमें

उर्वशी रौतेला की इस ड्रेस को लेकर चर्चा है और तो लोगों ने अपने तर्क देने शुरु कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि उर्वशी की ड्रेस बेंचकर 10 आईपीएल टीमें खरीदी जा सकती हैं और इसके बाद भी पैसा बच जाएगा। इस बार साल 2026 के आईपीएल में एक टीम मालिक को कुल 125 करोड़ रुपए खर्च करके खिलाड़ी खरीदनी की इजाजत दी गई थी।

इस हिसाब से आईपीएल में 1250 करोड़ में पूरी टीमें बनकर तैयार हो जाएंगी। आईपीएल में कुल 10 ही टीमें खेल रहीं हैं। इसके अलावा लोगों ने पाकिस्तान का मजाक बनाते हुए भी लिखा है कि ये तो पाकिस्तान की साल भर की जीडीपी है। इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि उर्वशी रौतेला ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Read more about: urvashi rautela cannes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X