..................... Cannes 2026: Aaradhya Bachchan with Aishwarya rai Bachchan steals the show, Red gown look - Hindi Filmibeat

Cannes 2026: आराध्या बच्चन ने चुराया शो, ऐश्वर्या राय के साथ रेड गाउन में दिखते ही जाम हुआ इंटरनेट

Aishwarya Aaradhya Cannes Look: कान्स 2026 ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार उन्होंने अपने बेटी आराध्या के साथ एंट्री मारी है। जी हां, ऐश्वर्या राय के दूसरे लुक में वो अकेली नहीं थीं बल्कि इस बार उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रहीं हैं और ये तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।

Aishwarya Aaradhya

काफी समय से ऐश के फैंस इंतजार कर रहे थे कि कब आराध्यान का शानदार डेब्यू होगा। रेड गाउन पहनकर मां के साथ नजर आईं आराध्या को लेकर रहा जा रहा है कि उन्होंने अपना रेड कार्पेट डेब्यू कर लिया है।

Also Read
1500 घंटों में बनीं ड्रेस, ऐश्वर्या राय के रॉयल ब्लू लुक ने हिला डाला Cannes का रेड कार्पेट
1500 घंटों में बनीं ड्रेस, ऐश्वर्या राय के रॉयल ब्लू लुक ने हिला डाला Cannes का रेड कार्पेट

इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी तो वहीं आराध्यान ने रेड गाउन में एंट्री मारी। पहले ऐश्वर्या ने रॉयल ब्लू गाउन पहनकर लोगों के दिलों को जख्मी किया इसके बाद आराध्यान के साथ कमाल के अंदाज में दिखीं। इस दौरान आराध्या ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली और लोग उन्ही की बात कर रहे हैं।

सिंपल लुक में कमाल

चाहें आराध्या हों या फिर ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों काफी शानदार लुक में थीं। रेड ड्रेस में आराध्य और पिंक में ऐश ने इस बार ज्यादा तड़क भड़क नहीं बल्कि सौम्य रोमांस को चुना था। भले ही इस फ्रेम में ऐश हैं लेकिन सभी की निगाहें अभिषेक बच्चन की बेटी पर ही टिकी हुई हैं। 14 साल की आराध्या ने अपने लुक को सिंपल रखते हुए खुले कर्ल और साइड-पार्टेड हेयरस्टाइल बनाया, जिससे गाउन का गहरा रंग और शाही अंदाज दिलों में घर कर रहा है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

आराध्या को कांस में इस तरह से देख लोगों ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उसके भीतर की मातृत्व की भावना किसी भी अन्य चीज से कहीं अधिक चमकती है।'' एक ने लिखा, ''सबसे खूबसूरत मां अपनी सबसे खूबसूरत बेटी के साथ।'' एक ने लिखा, ''वाह! यह तो नीले वाले से भी ज़्यादा खूबसूरत लग रही है... उसका हल्का मेकअप भी बहुत आकर्षक है।'' एक ने लिखा, ''वो एकदम परफेक्ट है, हम सब उसे बहुत पसंद करते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X