Cannes 2025- पहले ऑपरेशन सिंदूर अब भगवद गीता के श्लोक वाली केप, ऐश्वर्या राय का कायल हुआ पूरा देश!

cannes Aishwarya rai Bachchan
Photo Credit: AFP

Aishwarya Rai Bhagavad Gita Look- कान्स 2025 की धूम है और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने धमाका कर दिया है। कभी वो साड़ी पहनकर सिंदूर लगाती हैं तो लोग चर्चा करने लगते हैं तो कभी कुछ ऐसा कर डालती हैं कि लोग सोच में पड़ जाते हैं।

अब उनके दूसरे कान्स लुक ने फिर से लोगों को चर्चा करने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल इस बार उन्होने ब्लैक कलर की शानदार ड्रेस पहनी थी और इसमें उन्होने सिल्वर कलर की बनारसी केप पहनी हुई थी। लोगों की निगाहें केप पर तब अटक गईं जब कंधे के हिस्से में उनकी नजर पड़ी। इस कैप में भगवद गीता का श्लोक लिखा था।

कान्स में जाकर इस तरह से धमाका करने के बाद ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि अपने कल्चर को दुनिया के सामने रखना कोई ऐश्वर्या राय से सीखे। ऐश्वर्या की इस केप पर लिखा था, "कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि ||"

cannes Aishwarya rai Bachchan
Photo Credit: AFP

सिंदूर साड़ी वाले लुक से दिया जवाब

इसके पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने साड़ी पहनकर कान्स में एंट्री मारी थी। इस दौरान उन्होने मांग में सिंदूर लगाया था और तस्वीर के कई मायने निकाले जा रहे थे। किसी का कहना था कि ऑपरेशन सिंदूर को ग्लोरीफाई कर रहीं हैं तो किसी ने कहा था कि वो अपने रिश्ते की अफवाहों को खत्म कर रही हैं।

Aishwarya rai Bachchan
Photo Credit: AFP

दरअसल कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरें आ रहीं थीं। इस लुक के बाद ऐश ने पूरी दुनिया में ऐलान कर दिया है कि उनका रिश्ता पूरी तरह से सुरक्षित है। देखने वाली बात होगी कि इस लुक को लेकर अभिषेक बच्चन का रिएक्शन कब आता है। फिलहाल वो आराध्या के साथ कान्स के लिए पहुंची हैं।

कई सालों आ रहीं हैं

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की वो अदाकारा हैं जो कि शायद सबसे ज्यादा बार कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए आई होंगी। शादी के समय से लगातार वो यहां नजर आती रही हैं। एक बार तो पूरे परिवार के साथ अभिनेत्री ने एंट्री मारी थी।

More from Filmibeat

Read more about: cannes aishwarya rai bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X