Cannes 2025- नितांशी गोएल ने कान्स डेब्यू में रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, जैकलीन फर्नांडीज को मिला सम्मान!

Cannes Film Festival 2025- कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 को लेकर चर्चा है और इस वक्त कई सितारे यहां पर जलवे बिखेर रहे हैं। अब इस फेस्टिवल के तीसरे दिन अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ साथ रेड कार्पेट पर नितांशी गोयल ने भी धमाका किया है।
इस दौरान नितांशी का डेब्यू हुआ है। इस बार शाहरुख खान के अलावा कई सितारों ने कान्स में जलवा बिखेरा है। नितांशी की तस्वीरों के सामने आते ही लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि नितांशी को इतनी जल्दी कान्स से इनवाइट आएगा।
उनकी ड्रेसिंग स्टाइल की बात करें तो वो कमाल की लग रहीं थीं। इस दौरान उन्होने ब्लैक कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी थी जिसमें वो पूरी तरह से बेबी डॉल लग रहीं थीं। नितांशी ने जमकर पोज दिए और अब इन तस्वीरों को AFP ने साझा किया है।
जैकलीन फर्नांडीज भी आईं नजर
इस फिल्म फेस्टिवल से अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि श्रीलंकन ब्यूटी को रेड सी फिल्म फेस्टिवल ने'वीमेन इन सिनेमा' पहल के हिस्से के रूप में अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
जैकलीन फर्नांडीज ने कुछ शानदार तस्वीरें खुद ही इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद सुंदर लग रहीं हैं। व्हाइट कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस ने जलवा बिखेरा है। इसके अलावा इस फेस्टिवल में अनुपम खेर और शेखर कपूर भी नजर आए जिन्होने भारत मंडप का भी अनावरण किया था।
अनुपम खेर का जलवा
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान अनुपम खेर का लुक भी काफी देखने लायक था। उन्होने रेड कार्पेट पर ब्लैक कलर का सूट पहना था। सीढ़ियों पर खड़े होकर हाथ हिलाते अनुपम खेर की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है।
किसी को यकीन नहीं था कि अनुपम खेर भी अपना जलवा दिखाते नजर आ सकते हैं। फिलहाल आप देखिए सभी के बेहतरीन लुक्स..


Click it and Unblock the Notifications











