Cannes 2025 में भारतीयों के लिए गर्व का पल, फिल्म देखकर 9 मिनट तक लोग बजाते रहे तालियां, रोने लगे लोग

Cannes 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल में हाल ही में एक ऐसा मौका एक्सपीरिएंस करने का मौका मिला, जो भारतीय फिल्ममेकर्स और एक्टर्स के लिए गौरव का पल था। जी हां, नीरज घायवान की फिल्म होमबाउंड (Homebound Movie), जिसमें जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा लीड रोल में हैं, उसका प्रीमियर बुधवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में हुआ।
9 मिनट तक लोगों ने बजाई ताली
फ्रेंच रिवेरा में फेस्टिवल के 78वें सीजन के दौरान फिल्म के प्रीमियर के बाद फिल्म के लिए 9 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाई गई। इस इमोशनल पल में एक्टर्स और डायरेक्टर की आंखों में आंसू ला दिए।
इमोशनल हुए लोग
एक वीडियो सामने आया, जिसमें नीरज को रोते हुए देखा गया, जिसके बाद फिल्म मेकर करण जौहर ने उन्हें गले लगाया। जान्हवी और ईशान भी स्टैंडिंग ओवेशन देखकर इमोशनल हो गए ऐतिहासिक पल का एक वीडियो शेयर करते हुए, प्रोडक्शन बैनर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "9 मिनट का प्यार और तालियां! टीम होमबाउंड को @festivaldecannes में सभी की सराहना मिल रही है!"
होमबाउंड का प्रोडक्शन अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने किया है, जबकि इसके को प्रोड्यूसर हैं मारिज्के डीसूजा और मेलिटा टोस्कन डू प्लांटियर हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस साल जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने कान्स में डेब्यू किया और दोनों को साथ में देखकर फैंस हैरान रह गए।


Click it and Unblock the Notifications