तो क्या Operation Sindoor को सपोर्ट करने के लिए Aishwarya Rai ने लिया ये लुक, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Aishwarya Rai Cannes 2025: कान्स 2025 में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan at Cannes) ने रेड कार्पेट पर शानदार वापसी की है। वो अपने पहले लुक में सिंदूर लगाकर पहुंचीं। उनकी शाही आइवरी साड़ी और ट्रेडिशनल गहनों ने ऑनलाइन खूब चर्चा बटोरी है।
ऑपरेशन सिंदूर को किया सपोर्ट?
ऐश्वर्या राय के इस लुक के पीछे ऑनलाइन कई यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि ऐश्वर्या का सिंदूर शायद ऑपरेशन सिंदूर को डेडिकेट करने का एक हिंट हो सकता है, जो पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर भारतीय सशस्त्र बलों का जवाबी हमला है।
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में
आपकी जानकारी के लिए बता दें, 7 और 8 मई के बीच रात भर चला यह ऑपरेशन पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के जवाब में किया गया था, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई थी।
अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने की थीं खबरें
कुछ लोगों ने उनकी प्रेजेंस को अभिषेक बच्चन के साथ उनकी शादी के बारे में चल रही अफवाहों के बारे में रिएक्शन के रूप में देखा। यह कपल 2024 से ही खबरों में है। ऐश्वर्या राय काफी समय से पति से अलग रह रही थीं और लोग उनके तलाक के बारे में अटकले लगाने लगे थे। लेकिन पिछले काफी समय से दोनों को साथ में स्पॉट किया जा रहा है और अब उन्होंने मांग में सिंदूर लगाकर लोगों को ये संदेश दिया है, कि उनके और अभिषेक के बीच में सब ठीक है।
अभिषेक और ऐश्वर्या का काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो, ऐश्वर्या राय को आखिरी बार मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन: II में नंदिनी की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। वहीं दूसरी ओर, अभिषेक बच्चन अमेजन प्राइम ओरिजिनल में फिल्म 'बी हैप्पी' में दिखाई दिए।


Click it and Unblock the Notifications