Alia Bhatt ने कान्स में किया शानदार डेब्यू, फ्लोरल गाउन में दिखाया अपना दिलकश अंदाज!

Alia Bhatt Cannes Film Festival: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने डेब्यू से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई आलिया की कान्स एंट्री फेस्टिवल के सैकेंड लास्ट दिन हुई, जहां उन्होंने अपने हल्के पीले रंग के कढ़ाईदार गाउन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
आलिया भट्ट का कान्स लुक
आलिया भट्ट के गाउन पर खूबसूरत फूलों के डिजाइन थे और उनका लुक एलीगेंट और ग्लैमरस नजर आया। इस खास मौके पर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की, जिसमें वे एक हैंड फैन के साथ पोज देती दिखीं। इस फैन पर लोरियल का मशहूर स्लोगन "I'm worth it" लिखा हुआ था।
जल्द ही सोशल मीडिया पर आलिया के होटल से बाहर निकलने की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे। फैंस उनके इस रेड कार्पेट डेब्यू को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आए।
डेब्यू से पहले की तैयारी
आलिया ने फेस्टिवल से पहले अपनी तैयारी की झलक भी सोशल मीडिया पर दिखाई थी। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनका गुची हैंडबैग, किताबें और ब्यूटी प्रोडक्ट्स से भरा टोट बैग नजर आ रहा था। उस पर भी 'I'm worth it' लिखा हुआ था। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "Off we go...", जिससे जाहिर था कि वो कान्स के लिए रवाना हो चुकी हैं।
डेब्यू पर आलिया का रिएक्शन
मीडिया से बातचीत में आलिया ने अपने कान्स डेब्यू को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा- 'पहली बार का एक्सपीरिएंस हमेशा खास होता है और कान्स फेस्टिवल में डेब्यू करना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है।'
आलिया लोरियल को कर रहीं रिप्रेजेंट
आलिया इस मौके पर लोरियल पेरिस को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा- 'इस साल की थीम Lights, Beauty and Action से मैं कनेक्शन महसूस करती हूं। मेरे लिए खूबसूरती का मतलब है अपनी पहचान, आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को अपनाना। मैं एक ऐसे ब्रांड के साथ खड़ी हूं जो हर महिला की जर्नी को सेलिब्रेट करता है और उन्हें खुद में चमकने के लिए इंस्पायर करता है।'
डेब्यू को लेकर थीं अटकलें
आलिया के कान्स में शामिल होने को लेकर कुछ समय पहले अटकलें थीं कि वह पहलगाम आतंकी हमले के चलते भारत-पाक रिश्तों में आए तनाव के कारण शायद इस फेस्टिवल में हिस्सा नहीं लेंगी। लेकिन एक्ट्रेस ने इन सभी अटकलों को पीछे छोड़ते हुए कान्स में शानदार डेब्यू किया है।


Click it and Unblock the Notifications