Cannes 2024- दूसरे दिन रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला ने ढाया कहर, हसीना से नहीं हट रही फैंस की नजर!

उर्वशी रौतेला का कान्स फिल्म फेस्टिवल से काफी पुराना नाता रहा है। अब साल 2024 में भी वो धमाका कर रही हैं। कुछ देर पहले ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक सामने आया था और वो काफी कमाल का था।
लेकिन अब दूसरे दिन फिर से उर्वशी रौतेला ने धमाका कर दिया है। अभिनेत्री ने फिर से रेड कार्पेट पर वॉक किया है। इस बार उन्होने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है जो कि ऊपर से पूरी तरह खुला हुआ है। रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं की बिजली गिराती उर्वशी काफी हॉट लग रही हैं।
उर्वशी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपनी तस्वीरें साझा कीं। रेड कार्पेट पर चलने से पहले अभिनेता ने फैंस से भी मुलाकात की। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं वो आग की तरह वायरल हो रही हैं। उर्वशी के इस लुक को देखने के बाद इंस्टाग्राम पर मिले जुले रिएक्शन्स आ रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके लुक की सराहना की, वहीं अन्य इससे कम प्रभावित हुए।
क्या बोले लोग
उर्वशी रौतेला के इस अंदाज में पर लोग अलग अलग तरह से रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, "वह एक मिलियन डॉलर की लग रही है। यहां तक कि उसके पीछे खड़े लोग भी उसकी तारीफ कर रहे हैं। जरा उस आदमी को देखें जो अपना सिर हिलाता है और अच्छा कहता है।" एक का कहना था, "ऐसा लगता है जैसे वह रेड कार्पेट है।" एक शख्स ने यह भी कहा, ''वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।''
एक ने लिखा था, ''वैसे ये विच मेकअप प्रतियोगिता हो गई थी, गाला से क्या मिला?'' एक ने लिखा, ''इसको वहा कौन और क्यों बुलाया है या स्वयं आमंत्रित सशुल्क निमंत्रण पे जाती है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि उर्वशी ने किसी को जवाब नहीं दिया है। आप देखिए उनका ये लुक..


Click it and Unblock the Notifications