भारी-भरकम गाउन छोड़, पंजाबी सूट, मांगटीका और नाक में नथ डाले ये हसीना पहुंच गई Cannes

Sunanda Sharma

Sunanda Sharma Cannes Look: इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल में, फेमस पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा, जिन्होंने "मम्मी नू पसंद" और "चंडीगढ़ का छोकरा" जैसे हिट गाने गाए, उन्होंने हाल ही में रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की।

सिंगर और एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा ने अपनी एंट्री में भारतीय संस्कृति और सिनेमा की खूबसूरती को दिखाते हुए इस फेस्टिवल में हिस्सा लिया। शर्मा भारतीय सिनेमा और संस्कृति का जश्न मनाने वाले कार्यक्रम 'भारत पर्व' की एक परफॉर्मर के रूप में यहां पहुंची थीं। यहां, उन्होंने इंडस्ट्री के दिग्गजों और साथी कलाकारों के साथ मंच साझा करते हुए "मेरी मम्मी नू," "गुड़ नाल इश्क मीठा," और "इक तारा बजदा वे" जैसे फेमस ट्रैक गाए।

सुनंदा शर्मा ने आज 17 मई को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को कान्स से बड़ा तोहफा दिया है। सुनंदा ने अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा है, आम जहे घर दी कुड़ी, सपने ऐने खास कदो तो लेन लग पाई, पता नहीं लगया, तुस्सी मैनू प्यार से इज्जत बख्सी है, ए पोस्ट तुआडे सारेया दे नाम'। सुनंदा के पोस्ट पर गौहर खान ने लुकिंग ब्यूटिफुल कमेंट किया है।

बता दें, सुनंदा ने क्रीम रंग का सूट पहना हुआ है। मांग टीका और नाक में गोल्ड नथ डाली हुई है। सुनंदा का रेड कार्पेट से आया ये देसी पंजाबी लुकस सिंगर के फैंस के बीच छा गया है। बता दें, सुनंदा के कान्स वाले पोस्ट पर अब उनके लाइक की भरमार हो रही है।

कान्स में अपने परफॉर्मेंस के अलावा, सुनंदा शर्मा को भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) के सचिव के साथ एक प्राइवेट डिनर के लिए भी इनवाइट किया गया था।

अपने एक्सपीरिएंस पर बात करते हुए सुनंदा शर्मा ने कहा, "मैं इस साल कान्स फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनकर असल में सम्मानित महसूस कर रही हूं। रेड कार्पेट पर चलना, भारत पर्व में भाग लेना और फेमस लोगों के साथ एक प्राइवेट डिनर करना हैरान कर देने वाल था। मैं ऐसे मंच पर भारतीय संगीत और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाने के लिए आभारी हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X