..................... cannes 2023 urvashi rautela red carpet looks from crocodile necklace to Green Feathered Dress see photos - Hindi Filmibeat

Cannes 2023: पहले मगरमच्छ फिर ग्रीन लिपस्टिक और अब पत्ते, उर्वशी रौतेला ने कान्स में पार की सारी हदें, तस्वीरे

 urvashi rautela cannes 2023

Urvashi Rautela Cannes Look 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस बार 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा लगातार बरकरार रखें हुए हैं। कान्स के रेड कार्पेट पर उर्वर्शी रौतेला पहले मगरमच्छ फिर ग्रीन लिपस्टिक और अब पत्ते वाले कपड़ें पहने नजर आई है, जिसके चलते वह खबरों में हैं।

कान्स में उर्वशी रौतेला का नया लुक-

कान्स के सातवें दिन उर्वशी रौतेला का चौथा लुक सामने आया, जिसे देख कई फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे है। इस दौरान वह वह ग्रीन कलर के हेवी फेदर गाउन पहने दिखाई दे रही है।

इस अनोखी और खास गाउन के चारों तरफ हरे रंग के फेदर (पंख) लगे नजर आ रहे है। इसी के साथ उन्होंने सिल्वर कलर की ज्वेलरी कैरी की हुई है। यह ड्रेस डिजाइनर Ziad Nakad के स्प्रिंग समर 2023 कचुअर कलेक्‍शन से है।

Recommended Video

Urvashi Rautela अपने नए Cannes Look पर हुईं Troll, Green Feather gown को देख fans बोले 'तोता परी'

सोशल मीडिया पर इस लुक की चर्चा-

सोशल मीडिया पर एक तरह जहां उर्वशी के फैंस का उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। तो वहीं, दूसरी तरफ कई लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करते नजर आ रहे है।

कोई उनकी तुलना पोकेमोन से कर रहा है, तो किसी को वह तोता कहकर बुला रहा है। हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने उनकी फोटो पर जटायु कमेंट किया। एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि उर्वशी ऐसे कपड़े पहन सकती हैं।

उर्वशी रौतेला के कान्स में पहले के लुक-

उर्वशी रौतेला सबसे पहने उन्होंने ऑरेंज कलर के रफल्ड गाउन में वॉक किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर क्रीम और ब्लू गाउन पहना था। इसके साथ उनकी ग्रीन लिपस्टिक की काफी चर्चा भी रही थी। वहीं अब तीसरे लुक में उन्होंने ग्रीन कलर का आउटफिट पहना है। इसके अलावा एक्ट्रेस के कई लुक्स सामने आए है, जिसमें उन्होंने फोटोशूट करवाया है, जिसमे पिंक गाउन, व्हाइट गाउन, येलो गाउन और ब्लू गाउन शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X