Cannes 2023- पिंक ड्रेस में इतरा रही थी हसीना, तभी गले में चिपके घड़ियाल देख बिदक गए लोग!

उर्वशी रौतेला वैसे भी अपने शानदार फैशन सेंस से लोगों का दिल जीतती हैं लेकिन इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी वो चर्चा का विषय हैं। उनकी शानदार तस्वीरें वायरल हो रही हैं और हमेशा की तरह उन्होने कुछ अलग करने की कोशिश की है।
उर्वशी रौतेला ने खुद भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपनी पहली उपस्थिति से तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं और इसके बाद लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। दरअसल इस दौरान उन्होने अपने गले में एक सुनहरी छिपकली का हार, और मैचिंग झुमके पहने थे जो कि लोगों को काफी अलग और अजीब लगा था।
इसके बाद लोग उर्वशी रौतेला की इस हरकत पर बात कर रहे हैं और कई करह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''गले में छिपकली अगर जिंदा हो गया फोटोशूट छोड़कर ऐसे भागोगे।''
Recommended Video
जबकि एक का कहना था कि, ''अब धीरे-धीरे समझ आ रहा है ऋषभ भाई वीडियो कॉल पर क्या चीज 3 बजे रात को देख कर डर गया या एक्सीडेंट हो गया।'' जबकि एक ने लिखा, ''4 टायर की टैक्सी उर्वशी रौतेला सेक्सी।'' एक ने लिखा था, ''कुछ भी कहो लेकिन है तो ऐसी में परी।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोगों का कहना है कि वो काफी शानदार लग रही हैं लेकिन कुछ लोग उनके इस लुक पर उनको ट्रोल कर रहे हैँ। आज कान्स फिल्म फेस्टिवल का पहला दिन है और हर दिन किसी ना किसी तरह का धमाका होता रहेगा।
उर्वशी रौतेला जब कान्स के लिए जा रहीं थीं तब भी उनका लुक काफी पसंद किया गया था और लोगों का कहना था कि अभी ये हाल है तो वहां क्या होगा? हालांकि उर्वशी ने चौंका दिया है और उनके लुक की चर्चा अब पूरी दुनिया कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications


