..................... Cannes 2023 Update why bollywood actress walk on red carpet on Cannes Film Festival ticket price - Hindi Filmibeat

बिना फिल्म स्क्रीनिंग Cannes के रेड कार्पेट पर क्यों जाती हैं भारतीय एक्ट्रेस, टिकट की कीमत उड़ाएगी होश

Cannes 2023

Cannes 2023 Update: कान्स 2023 का आगाज हो चुका है। और कई भारतीय एक्ट्रेस ने पहले ही दिन अपने हुस्न का जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। सारा अली खान ने इस साल कान्स में अपना डेब्यू किया और उनका ये डेब्यू काफी धमाकेदार रहा। इस साल अनुष्का शर्मा और मृणाल ठाकुर भी अपना डेब्यू करने वाली हैं।

इस फेस्टिवल में कुछ भारतीय हसीनाएं ऐसी भी हैं जो हर साल इस फेस्टिवल का हिस्सा बनती हैं और वो हैं ऐश्वर्या राय। हर साल के मुकाबले इस बार कांस में काफी कुछ खास होने वाला है क्योंकि इस बार काफी ज्यादा संख्या में भारतीयों की एंट्री कांस में होने वाली है। लेकिन क्या आपको इस बता का अंदाजा है कि कोई फिल्म की स्क्रीनिंग ना होने के बाद भी कुछ हसीनाएं कैसे और क्यों रेड कार्पेट पर चलती हैं और उसकी एक टिकट की फीस कितनी है।

इन सबके बीच कई लोग इस बात से हैरान हैं कि जिन एक्ट्रेस की कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में कोई रिलीज या स्क्रीनिंग नहीं है, उन्हें रेड कार्पेट पर चलने के लिए क्यों आमंत्रित किया जाता है। सालों से ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जोनास और सोनम कपूर कान्स में लगातार रहे हैं, भले ही उनकी फिल्में स्क्रीनिंग हो या ना हो। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे दुनिया भर के जिन ब्यूटी ब्रांड को सपोर्ट करते हैं, उनके लिए ही वो रेड कार्पेट पर चलते हैं।

Cannes की Chopard और L'Oreal Paris के साथ पार्टनरशिप है और ये बॉलीवुड हसीनाएं इन लेबल्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। यही वजह है कि जब उनकी कोई भी फिल्म कान्स में नहीं दिखाई जाती, तब भी उन्हें हर साल रेड कार्पेट पर आमंत्रित किया जाता है। इसलिए, कान में रेड कार्पेट पर उनके चलने और कपड़े पहनने के तरीके पर बहुत ध्यान दिया जाता है। इस साल फिल्म फेस्टिवर 16 मई से 27 मई तक होगा। यह आमतौर पर फिल्म जगत के पेशेवरों और पत्रकारों जैसे मान्यता प्राप्त लोगों के लिए खुला रहता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इवेंट में शामिल होने के लिए टिकट की कीमत 5 से 20 लाख रुपये है।

Read more about: cannes cannes film festival
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X