Sunny Leone: 'एडल्ट स्टार' रह चुकी सनी लियोनी की फिल्म 'कैनडी' पहुंची कान्स, तो लोगों ने उठाए सवाल

Sunny Leone: एडल्ट स्टार से बॉलीवुड स्टार बनने तक का सफर तय करने वाली सबकी पसंदीदा अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर सुर्खियों में हैं। सनी लियोनी की फिल्म 'कैनडी' कान्स के लिए चुनी गई हैं, तो ऐसे में लोगों ने एडल्ट स्टार रह चुकी सनी पर कई सारे सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं।
सनी लियोनी एक पॉर्न स्टार-
पॉर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं सनी लियोनी वैसे तो अपनी तस्वीरों के चलते अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हर किसी को उनके अतीत के बारें में पता है परंतु इस बात से सनी लियोनी ने कभी भी अपने करियर और काम के बीच में नहीं आने दिया और लगातार बॉलीवुड फिल्मों में काम करके एक पहचान बनाई है।
कान्स में सनी लियोनी का जलवा-
इन दिनों सनी लियोनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सनी लियोनी इस समय कान फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं, लेकिन वह वहां किसी ब्रांड का चेहरा बनकर नहीं बल्कि अपनी आगामी अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'कैनेडी' के लिए कान्स पहुंची हैं, जो कि उनके साथ साथ हर किसी के गर्व का क्षण है।
ट्रोलर्स को सनी लियोनी का जवाब-
सनी लियोनी ने हाल ही में अपने करियर पर खुलकर बात की और यह भी कहा कि कान में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचना उनके अब तक के करियर के सबसे एमेजिंग क्षणों में से एक है। सनी का मानना है कि किसी के भी द्वारा यह दावा करना बेहद गलत है कि 'कैनेडी' में उन्हें सिर्फ ग्लैमर की वजह से लिया गया है।
एक इंटरव्यू में, सनी ने कहा, 'मेरा मानना है कि आपके काम आपके शब्दों की तुलना में ज्यादा जोरदार होते हैं। वे सभी लोग जिन्होंने कहा था कि आप ऐसा नहीं कर सकती या आप बहुत अच्छी नहीं हैं या आप जानते हैं कि आप सिर्फ सनी लियोनी हैं, पॉर्न स्टार, आप सिर्फ यह ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए हैं... ये सभी अलग-अलग कमेंट्स, जो इतने वर्षों से चली आ रही हैं। आप इस बार ऐसा नहीं कह सकते। आप केवल यह नहीं कह सकते कि सनी लियोनी इस फिल्म में हैं क्योंकि वह कौन हैं और उनका अतीत क्या था।'
तो इस तरह से सनी लियोनी ने सभी को करारा जवाब देते हुए अपनी बात रखी और यह भी साफ कर दिया कि मेहनत ही सबसे बड़ी चीज है, कभी भी इंसान अपने अतीत की वजह से अपने आगे की जिंदगी पर इसका असर ना पड़ने दे और काम करता रहे तो रास्ता आसान हो जाता है।
सनी लियोनी का वर्कफ्रंट-
वहीं अगर हम सनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस 'जैकपॉट', 'रागिनी एमएमएस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह बहुत सी फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स भी कर चुकी हैं। इस बार वह बड़े पर्दे पर अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' के साथ लौट रही हैं। फिल्म रिलीज के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












