..................... Cannes 2023: Sunny Leone is all set to debut in style on the Cannes red carpet with Kennedy - Hindi Filmibeat

Cannes 2023: कान्स रेड कार्पेट पर सनी लियोन का डेब्यू, ग्लैमरस लुक से हसीनाओं को देंगी दमदार टक्कर

Sunny Leone is all set to debut in style on the Cannes red carpet

Sunny Leone debut in Cannes: फैशन और सिनेमा से भरपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। ये फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक चलने वाला है, जिसमें कई भारतीय कलाकार भी इस साल अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

एक ओर जहां ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार शामिल होंगे, जो पहले भी कई बार कान्स का हिस्सा बन चुके हैं, वहीं मॉडल और एक्ट्रेस सनी लियोन इस साल रेड कार्पेट पर धमाकेदार डेब्यू करने को तैयार हैं।

रेड कार्पेट पर सनी लियोन का डेब्यू

हाल ही मे एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन मनाया है और अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। सनी ने अपने फैंस और फैशन क्रिटिक को सालों से अपने स्टाइलिश अंदाज से प्रभावित किया है। वहीं, यह फैशन आइकॉन अपने स्टाइल को बढ़ाने और कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर चलने के लिए बेहद उत्साहित है। कान्स सनी लियोन के लिए इस साल की सबसे खास बातों में से एक है।

अपनी फिल्म के साथ शामिल होंगे सनी लियोन

वह जल्द ही अपनी टीम के साथ प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म कैनेडी के साथ अपनी शुरुआत करने के लिए उड़ान भरेंगी। निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी में सनी लियोन मुख्य किरदार निभा रही हैं। उनके साथ दिखेंगे राहुल भट्ट। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया गया है। कान्स 2023 में मिडनाइट स्क्रीनिंग के लिए सम्मानित जूरी द्वारा चुनी गई कैनेडी एकमात्र भारतीय फिल्म है।

कई स्टाइल अवार्ड जीतने के बाद, सनी लियोन ने एक लंबा सफर तय किया है और खुद को बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। अपने शानदार लुक्स और आकर्षित व्यक्तित्व के साथ, सनी निश्चित रूप से कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक छाप छोड़ेंगी। फैंस को उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X