Cannes 2023- ट्रांसपेरेंट ड्रेस में श्रुति हासन ने भी दी हसीनाओं को टक्कर, हॉटनेस के मामले में नंबर वन!

श्रुति हासन के कान्स लुक की बेहद तारीफ की जा रही है और उन्होने लगातार दूसरी बार ब्लैक कलर की ड्रेस में कहर ढा दिया है। साउथ इंडियन फिल्मों में श्रुति हासन जाना माना चेहरा हैं वो इस वक्त कान्स में हैं और अपने जलवे बिखेर रही हैं।
कान्स में उनका होना बेहद शानदार है और लोग उनकी एक झलक को देखने के लिए बेकरार रहे हैं। श्रुति हासन के लुक्स की बात करें तो पहले वो बैटवुमन बनकर सामने आई थीं और उनकी चमगादड़ वाले लुक पर सभी फिदा हो गए थे।
लेकिन इस बार फिर से उन्होने धमाका करते ब्लैक कलर की ड्रेस में एंट्री मारी है और वो कमाल लग रहीं हैं। जालीदार ड्रेस में उन्होने अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरा है और इसको देखकर उनके चाहने वाले चौंक गए है। नीचे और ऊपर दोनों तरफ से आरपार दिख रही ड्रेस में श्रुति हासन ने जमकर पोज दिए हैं और अब उनकी तस्वीरों पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
Recommended Video
मौनी रॉय का कान्स लुक
श्रुति ने इन तस्वीरों के साथ लिखा था, ''रेड कार्पेट लेकिन इसे हमेशा ब्लैक ही बनाएं।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स आए हैं और एक ने लिखा है, ''तमिल पोन्नू स्लेइंग द कान्स।'' एक का कहना था, ''बहुत सुंदर तुम वास्तव में बहुत सुंदर लग रही हूँ।'' जबकि एक का कहना था, ''सो क्यूट ब्यूटीफुल लव गर्ल श्रुति हसन।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आए हैं और कई लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी की झड़ी लगा दी है। हालांकि श्रुति हासन ने किसी तरह का रिएक्शन इन सभी कमेंट्स पर नहीं दिया है। श्रुति हासन ज्यादातर साउथ की फिल्मों में ही अपना जलवा बिखेरती हैं और अक्सर देखा जाता है कि उनकी एक झलक के लिए उनके चाहने वाले बेकरार रहते हैँ। फिलहाल कान्स में अभिनेत्री कमाल कर रही हैं और लोगों की चहीती बनी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
