सारा अली खान ने जताई कान्स रेड कार्पेट खत्म होने की खुशी, फिर से दिखी जरा हटके, जरा बचके अवतार में!

sara ali khan

Cannes Film Festival 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' और कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 की वजह से खूब चर्चा में हैं।

अक्सर इन्हीं वजहों से वे सुर्खियां भी बटोर रही सारा कभी बिंदास अंदाज में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते दिख रही हैं तो कहीं प्रमोशन के दौरान जयपुर में शॉपिंग करते हुए नजर आ रही हैं।

हाल ही में Sara Ali Khan ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे फ्रांस में कांस की नाइट में नजर आ रही हैं और वहां पर भी वे अपनी जरा हटके जरा बचके का प्रमोशन करती नजर आईं।

दरअसल प्रमोशन के दौरान सारा अली खान शेरों शायरी करती नजर आ रही हैं। जयपुर में भी वे विक्की कौशल के साथ शॉपिंग के दौरान दुपट्टा और जूती खरीदते हुए हुए शेरों शायरी कर रही थी।

एक बार फिर ऐसा ही कांस में भी करती नजर आईं। इस वीडियो को सारा अली खान ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, केदारनाथ से लेकर कांस तक, वाह क्या मजा था। अब पूरे भारत में सारा और सौम्या दौड़ेंगी।

आपको बता दें, सारा अली खान अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में सौम्या का किरदार निभा रही हैं और उनके साथ विक्की कौशल कपिल यानी कप्पू का किरदार निभा रहे हैं। इस दौरान यह दोनों ही खूब शेरों-शायरी कर रहे हैं।

इस वीडियो में कांस में सारा अली खान ने बताया, रेड कार्पेट कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 का खत्म हो गया है। सारा अली खान फ्रांस पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया , सारा जो कि पहुंच गई हैं कांस का त्यौहार में, और अब खत्म हो गया है कांस का रेड कारपेट। अब चीज पास्ता की होगी बहार। मैं बहुत ज्यादा नहीं खा सकती क्योंकि मैं कार में फिट नहीं होंगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं अगर ऐसा करती भी हूं फिर भी मेरा घर कई नदियों के पार हैं।

इसी के साथ सारा ने कांस में अपने आफ्टर पार्टी और रेड कारपेट लुक की कुछ झलकियां भी शेयर की। साथ में कहीं वे इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं तो कहीं एयरपोर्ट पर भी नजर आ रही है। सारा की कांस की झलकियों की ये वीडियो वाकई बहुत शानदार है। कुछ ही देर में इस वीडियो को लगभग 1 लाख लोग लाइक कर चुके हैं और सारा पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X