Cannes 2023 Day2: सारा, मानुषी और उर्वशी रौतेला ने फिर से कान्स के रेड कार्पेंट पर सबका ध्यान खींचा अपनी तरफ

Cannes 2023 Day2: 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में किया जा चुका है, इसकी शुरुआत 16 मई को की गयी थी, जिसमें देश-विदेश के नामी सितारे शिरकत कर रहे हैं। इस बार कान्स पर पर बॉलीवुड हसीनाओं का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है।
इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर सहित कई बॉलीवुड एक्ट्रेस रेड कारपेट की पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती नजर आयीं, इन सबसे इस बार अपना कान्स डेब्यू किया है।
सारा अली खान-
सारा अली खान तो इस बार कान्स में अपने हुस्न से सबको दीवाना बना रही हैं और अपने लुक से सबको प्रभावित करके चर्चा का विषय बन गई हैं। कान्स के पहले दिन भी सारा का लुक काफी शानदार रहा है और हर किसी ने उसकी तारीफ की। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो दूसरे दिन भी सारा अली खान किसी परी से कम नजर नहीं आई। उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उमनमें वो व्हाइट कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं जिसमें वो काफी जच रही है, वो एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं।
Recommended Video
मानुषी छिल्लर-
मिस इंडिया रह चुकी मानुषी चिल्लर भी ने भी इस साल कांस में डेब्यू किया। जहां वे दिन में सफेद रंग के गाउन में नजर आईं। वहीं वे नाइट पार्टी में ऑफ शोल्डर लॉन्ग गाउन में गोल्डन हाई हील्स के साथ गजब ढाह रही थी। इसमें मानुषी की खूबसूरती देखने लायक थी, हर कोई मानुषी की कान्स लुक की तारीफ कर रहे हैं, मानुषी अपने लेटेस्ट फोटोज के चलते सोशल मीडिया पर एक दम धमाका कर रही हैं।
उर्वशी रौतेला-
उर्वशी रौतेला ने पहले दिन रेड कार्पेट के लिए पिंक कलर का खूबसूरत लेयर्ड गाउन चुना था, लेकिन जो चीज सुर्खियों में बनी रह गई, वो है उनका नेकलेस.. उर्वशी के नेकलेस को मगरमच्छ जैसा शेप दिया गया था। जिसके लिए वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुईं। बहरहाल, दूसरे दिन एक्ट्रेस ने ऐसा कोई एक्सपेरिमेंट नहीं किया। इस बार उर्वशी रौतेला ने कान्स रेड कार्पेट के लिए सीक्विन वाली चोली के साथ नारंगी रंग का फ्रिल गाउन का चुनाव किया। वह फिल्म कैबुत्सु की स्क्रीनिंग के लिए आई थीं। उर्वशी अपने फ्लोई फ्रिल आउटफिट में बेहद एलिगेंट और कॉन्फिडेंट लग रही थीं।
मृणाल ठाकुर-
हिंदी के अलावा तेलुगु और मराठी फिल्मों में काम कर चुकी मृणाल ठाकुर टेलीविजन दुनिया में भी नाम कमा चुकी हैं। कांस 2023 में मृणाल ठाकुर ने 16 मई को डेब्यू किया था। इस दौरान मृणाल ठाकुर आफ्टर पार्टी में बेहद शानदार अंदाज में दिखीं। मृणाल का लुक इतना शानदार और बोल्ड था कि देखने वाले अपनी नजर झुका नहीं पाए और जमकर मृणाल की तस्वीरों पर प्यार लुटाया।
इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय कलाकारों बढ़ चढ़कर शिरकत लेते दिख रहे हैं। कान 2023 के रेड कार्पेट पर कई बॉलीवुड सितारों ने इस साल डेब्यू किया है। सारा अली खान, मानुषी छिल्लर और ईशा गुप्ता ने पहले ही अपने डेब्यू से सबको दीवाना बना लिया है। खबरों की मानें तो अभी अनुष्का शर्मा, सनी लियोनी और भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौधरी भी कान्स में अपना जलवा दिखाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications



