Cannes 2023- सारा अली खान ने फिर दिखाया कातिलाना अंदाज, इस लुक पर फिदा हुए चाहने वाले!

सारा अली खान इस वक्त फिर से धमाका करती हुई दिखी हैं और उन्होने कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। कान्स लुक को लेकर खबरों में चल रहीं सारा ने अब जो किया वो उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं।
सारा अली खान ने डिजायनर ड्रेस पहनकर धमाका कर दिया है और इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। सारा अली खान इन तस्वीरों को साझा करते हुए कितनी एक्साइटेड थीं इसका अंदाजा आप उनके कैप्शन से भी लगा सकते हैं।
सारा ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ''स्पैम के लिए क्षमा करें, बहुत ग्लैम लग रहा है, इस साफ पानी को देखकर- सारा लगभग तैरने गई लेकिन फिर इसके खिलाफ फैसला किया- केवल मेरे ग्राम परिवार के लिए।''
अब सारा अली खान के लुक की बात करें तो सारा अली खान की ड्रेस आरपार दिख रही है और ऐसा लग रहा है कि लंबी लंबी सुइयों के साथ उन्होने इस ड्रेस को डिजायन किया है। जैसे ही उनकी ये तस्वीरें सामने आईं लोगों ने कमेंट्स करना शुरु कर दिया है।
एक ने लिखा है, ''जब मैं आपको देखता हूं तो मुझे अक्षय कुमार की एक पंक्ति याद आती है: - कौन है रे ये गरम केतली शिमला मिर्ची।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''जिसका क्रश है सारा मैम पे वही लाइक करे।'' एक ने लिखा, ''स्टाइलिश और फैशनेबल हर दिन।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोगों के द्वारा उनकी काफी तारीफ की जा रही है। हालांकि सारा अली खान ने इसपर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। सारा अली खान ने हाल ही में कान्स के रेड कार्पेट पर धमाका किया था और उनके लुक ने सबको दीवाना बना दिया था। अब इन तस्वीरों ने फिर से दिल धड़का दिया है।


Click it and Unblock the Notifications

