Cannes 2023: देसी गर्ल लुक के बाद, कान्स नाइट पार्टी में सारा अली खान का ऐसा ग्लैमरस था अंदाज, फैंस हुए फिदा

Sara Ali Khan in Cannes: फैशन और फिल्मों से भरपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। इस साल बॉलीवुड से सारा अली खान ने कान्स में डेब्यू किया है और पहले दिन ही रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। रेड कार्पेट पर सारा लहंगा पहने देसी गर्ल अवतार में नजर आई थीं।
अबू- संदीप के डिजाइनल लहंगे में रेड कार्पेट पर डेब्यू करने के बाद, सारा अली खान ने ओपनिंग नाइट पार्टी के लिए काफी आरामदायक आउटफिट चुना। कान्स नाइट पार्टी में सारा ने ब्लैक और गोल्डन रंग का गाउन पहना था। साथ में मैचिंग बैग.. मिनिमल मेकअप और स्लीक बालों के साथ सारा ने अपने लुक को पूरा किया।
रेड कार्पेट के बाद, सारा अली खान ने ओपनिंग सेरेमनी और जॉनी डेप स्टारर फिल्म Jeanne Du Barry के प्रीमियर में भी शिरकत ली। कान्स से सारा के सेकेंड लुक को भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक चलने वाला है, जिसमें सारा अली खान समेत कई भारतीय कलाकार भी इस साल अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोई, ईशा गुप्ता, अनुष्का शर्मा, मृणाल ठाकुर, मानुषी छिल्लर, अनुराग कश्यप, सनी लियोन जैसे सितारे रेड कार्पेट पर दिखने वाले हैं।
कान्स रेड कार्पेट पर सारा अली खान ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई है। सारा आइवरी क्रीम कलर के लहंगा में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके साथ उन्हें सर पर दुपट्टा भी कैरी किया था और मिनिमल मेकअप रखा था। एक्ट्रेस का यह ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications


